Netflix ने भारत में Southverse नाम का नया कलेक्शन हब लॉन्च किया है, जहां साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज को एक जगह पर खोजना आसान होगा। इसमें दक्षिण भारतीय भाषाओं का कंटेंट शामिल होगा।
ढेरों मूवीज इस Southverse का हिस्सा
Southverse में ढेर सारी ब्लॉक-बस्टर साउथ इंडियन फिल्में और Netflix Originals शामिल हैं। इस कलेक्शन में Peddi, Blast, Amaran, Maharaja, Court: State vs A Nobody और Lucky Bhaskar जैसी फिल्में मौजूद हैं। इसके अलावा Netflix Original Pyaar Prema Kalyanam, Made in Korea और Netflix की पहली Telugu Original सीरीज Super Subbu को भी Southverse का हिस्सा बनाया गया है। आने वाले समय में #Love और Legacy जैसी सीरीज भी इस कलेक्शन में शामिल की जाएंगी।
Netflix ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता भारत के बाहर भी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक, 2025 में भारत की Netflix Top 10 Films की लिस्ट में हर सप्ताह कम से कम एक दक्षिण भारतीय फिल्म शामिल रही। वहीं तमिल तेलुगू और मलयालम फिल्मों ने 2025 के 52 में से 39 हफ्तों में Netflix की Global Top 10 Non-English Films की लिस्ट में जगह बनाई। इन फिल्मों ने भारत के अलावा 59 देशों की Top 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई।
Netflix के मुताबिक, साल 2026 के बाकी समय में दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री से औसतन हर सप्ताह एक नया टाइटल प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है। इसमें थिएट्रिकल रिलीज के बाद Netflix पर आने वाली फिल्में और Originals दोनों शामिल होंगे। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में Southverse में कंटेंट की संख्या और बढ़ सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.