AI चैटबॉट चैट-जीपीटी और क्लाउड गुरुवार शाम को भारत समेत दुनियाभर में अचानक ठप हो गए। इस प्लेटफॉर्म के अचानक डाउन होने से हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही, जिससे कई लोगों का काम बीच में ही रुक गया। चैट-जीपीटी के लिए अमेरिका में 36 हजार से ज्यादा शिकायतें ऑनलाइन आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर 36 हजार से ज्यादा अमेरिकी यूजर्स ने सबसे ज्यादा रात 8:41 बजे AI प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की। वहीं, भारत में 8:23 बजे सबसे ज्यादा 3410 शिकायतें दर्ज की गईं। लगभग 81%, लोगों चैटजीपीटी यूज करने में परेशानी हो रही है, जबकि 8% ने लॉगिन में समस्या बताई है। अन्य 6% ने वेबसाइट के साथ समस्याओं की जानकारी दी है। यूजर्स को लॉगिन, जवाब मिलने और पुरानी चैट को लोड करने में परेशानी आ रही है। क्लाउड के लिए भारत में 7,500 से ज्यादा शिकायतें डाउनडिटेक्टर पर 8:23 बजे अमेरिका में 37 हजार से ज्यादा यूजर्स ने क्लाउड AI के साथ समस्याओं की शिकायत की। वहीं, भारत में अब तक 7:01 बजे सबसे ज्यादा करीब 185 शिकायतें दर्ज की हैं। अब तक 7,500 से ज्यादा यूजर्स इस प्लेटफॉर्म में आ रही खराबी की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। लगभग 50%, लोगों क्लाउड कोड इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है, जबकि 24% ने क्लाउड चैट में समस्या बताई है। वहीं 19% ने एप के साथ समस्याओं की जानकारी दी है। कंपनी के स्टेटस चेकर पेज पर लिखा है, “हम इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं।” नॉलेज बॉक्स: क्या होता है आउटेज? आउटेज एक ऐसी स्थिति होती है जब कोई सर्विस जैसे इंटरनेट, एप, वेबसाइट अचानक काम करना बंद कर देती है या उपलब्ध नहीं रहती। यह कुछ समय के लिए हो सकता है। जैसे कुछ मिनट से लेकर घंटों तक। इसका कारण सर्वर फेल होना, नेटवर्क समस्या, रखरखाव, मौसम की मार, हार्डवेयर खराबी या ज्यादा लोड पड़ना हो सकता हैं। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.