कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर दलित छात्रा के पिता पर हमला करने के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं। राहुल ने मामले में न्याय दिलाने के लिए छात्रा को पूरा समर्थन देने की बात कही। जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद ने राहुल गांधी से मामले में न्याय दिलाने में मदद मांगी थी। निशु ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस उसके पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। हमले में उसके पिता के सिर पर चोट लगी थी। वीडियो में आरोपी ने हमले की बात कही हमले के कथित आरोपी और खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह निशु के पिता संजय पर हमले की बात करता सुनाई दे रहा है। वह दावा करता है कि संजय के सिर पर गंभीर चोट लगी थी और उन्हें 60 टांके लगाने पड़े थे। भारद्वाज वीडियो में कहता है कि उसने संजय की खोपड़ी फोड़ दी और इस अपराध में धारा 307 लगती है। वह यह भी दावा करता है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के फोन की वजह से वह जेल जाने से बच गया। उसने कहा कि संजय की बेटी थाने के बाहर न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कह रही थी, लेकिन उसे जेल नहीं भेजा गया और वह पूरी रात बाहर घूमता रहा। राहुल बोले- निशु, घबराने की जरूरत नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर निशु को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निशु अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्रों के साथ हिंसा हो रही है, दूसरी तरफ निशु के पिता पर हमले का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से पूछा कि ऐसे अपराधी को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। राहुल ने कहा कि न्याय मिलने तक वे निशु के साथ खड़े रहेंगे। निशु बोली- अब न्याय मिलने की उम्मीद है राहुल गांधी के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि राहुल जैसे बड़े नेता का साथ मिलने से भरोसा बढ़ा है और उसे उम्मीद है कि स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजा जाएगा। निशु ने आरोप लगाया कि उसके पिता पर हमले के मामले में डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने कहा कि आरोपी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद हमले की बात कर रहा है। निशु ने मांग की कि उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाए। निशु ने राहुल गांधी से मदद की अपील करते हुए कहा कि वह यह लड़ाई जारी रखेगी और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी। भारद्वाज ने कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का नाम लिया सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान उसके बड़े भाई हैं। उसने यह भी दावा किया कि कपिल मिश्रा के फोन की वजह से वह जेल जाने से बच गया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और CJP ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कथित वीडियो को लेकर सवाल उठाए। PTI ने कपिल मिश्रा, चिराग पासवान और दिल्ली पुलिस से प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन खबर दाखिल होने तक कोई जवाब नहीं मिला था। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले- CJP किसी पार्टी की बी टीम नहीं:कहा- हम छात्रों की A टीम, नेताओं की डिग्री पर भी सवाल उठाए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को अपनी पार्टी को कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की ‘बी टीम’ बताए जाने के आरोपों को खारिज किया। ये खबर भी पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.