बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में थे, जो कि एक्टर की बड़ी फ्लॉप साबित हुई. ये बजट के जितनी भी कमाई नहीं कर पाई. इन सबके बीच अभिनेता ने अपनी एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो मां के साथ कमाल का बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आए. इसे साझा करने के साथ ही एक्टर दिल को छू लेने वाला गाना भी एडिट किया है और मां को ‘लव पीस’ भी बताया है.
सनी देओल ने शेयर की पोस्ट
सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो खुद से जुड़ी अक्सर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने मां के साथ पोस्ट शेयर की है. इसमें वो मां के साथ बॉन्ड शेयर करते नजर आ रहे हैं. अभिनेता पर मां भी खूब प्यार लुटाते नजर आईं. सनी उनके गल से लिपटे हुए हैं और वो उन्हें गाल पर किस करते दिख रही हैं. इस साझा करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लव पीस.’
यह भी पढ़ें: रंगीन और अतरंगी है ‘बिग बॉस 20’ का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम
इतना ही नहीं, सनी देओल ने मां के साथ पोस्ट शेयर करने के साथ ही एक बेहतरीन गाना भी एडिट किया है. इसमें उन्होंने उनका ये गाना दिल को छू रहा है, जिसके बोल ‘मां का मन एक बड़ा समंदर…’ है. आपको बता दें कि इस गाने के गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा हैं. इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं.
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसके जरिए वो स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाले हैं. इसमें ‘रामायण पार्ट 1’ उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें वो हनुमान के रोल में दिखेंगे. फिल्म को दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा एक्टर के पास ‘गबरू’, ‘बाप’, ‘गदर 3’ और ‘जाट 2’ के साथ ही ‘एंटनी’ भी है. ‘एंटनी’ के लिए एक्टर ने शूटिंग भी शुरू कर दी है. इतना ही नहीं, उनके पास ‘घातक 2’ भी है.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ जो नहीं कर पाई वो इस मलयालम फिल्म ने कर दिया, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
फ्लॉप हो गई ‘बंटवारा 1947’
गौरतलब है कि सनी देओल को आखिरी बार फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में देखा गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 54.16 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 38.04 करोड़ और ओवरसीज में 9.05 करोड़ का बिजनेस किया है. इसकी कमाई 20 दिनों की रही है. जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 100 करोड़ से ज्यादा का रहा है. ऐसे में ये बजट भी नहीं वसूल पाई है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.