ChatGPT, Claude, Gemini भारत समेत दुनियाभर में Down हो गए हैं। अचानक इन एआई सर्विस के ठप हो जाने से तहलका मच गया है। जिन लोगों का काम इन एआई चैटबॉट पर ही निर्भर है उनका काम बीच में ही अटक गया है। यूजर्स न लॉगइन कर पा रहे हैं, न ही एआई को कोई सवाल पूछ पा रहे हैं।
ChatGPT पर आ रहा यह एरर
अचानक इन एआई सर्विस के ठप होने से दुनियाभर में तहलका मच गया है। जिन लोगों का काम पूरी तरह से इन एआई चैटबॉट पर ही निर्भर है, उनका काम बीच में ही अटक गया है। यूजर्स न लॉगइन कर पा रहे हैं, न ही एआई से कोई सवाल-जवाब कर पा रहे हैं। कई लोगों को पुरानी चैट को लोड करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
सर्विस में अचानक आई गिरावट से कई लोगों को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि क्या एक सर्विस के खराब होने से आने वाले ट्रैफिक के दबाव ने दूसरी सर्विस को भी ठप कर दिया।
एक यूजर ने X पर लिखा, “Claude और ChatGPT, दोनों ही डाउन हैं। इससे यह सवाल उठता है कि क्या लोग Claude के डाउन होने की वजह से ChatGPT पर जा रहे थे और इसी वजह से ChatGPT पर ओवरलोड हो गया…”
जब लोगों के रोजमर्रा के मुख्य काम अचानक रुक गए, तो उनमें घबराहट और मजाक, दोनों तरह की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों का कहना है कि Google Gemini में भी समस्याएं आ रही हैं।
एक यूजर ने X पर लिखा, “ChatGPT और Claude दोनों ही डाउन हैं, अब मैं क्या करूं?”
आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector ने गड़बड़ी के पीक पर पहुंचने के साथ ही घटनाओं की रिपोर्ट में तेजी से उछाल दर्ज किया। शाम 8:06 बजे तक, डाउनडिटेक्टर को कुल 428 रिपोर्ट मिली हैं।
एक्स पर कुछ लोग मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है अगले एक घंटे मुझे खुद ही सोचना पड़ेगा।”
इस बीच, एक और यूजर ने लिखा, “Claude डाउन है, ChatGPT डाउन है… लगता है पूरी टेक इंडस्ट्री बिना किसी तय शेड्यूल के कॉफी ब्रेक ले रही है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.