ठंडी होने के बाद रोटी हार्ड हो जाती है। खासकर टिफिन में रखी हुई रोटियां काफी कड़क हो जाती हैं और खाने में भी अच्छी नहीं लगतीं। अगर आपकी भी यही प्रॉब्लम है तो रोटी के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर गूंथ लें। स्वाद भी बढ़ जाएगा और रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट भी रहेंगी।
ये 2 चीजें मिलाकर गूंथे आटा, रुई जैसी सॉफ्ट रहेंगी रोटियां
गरमा-गरम रोटी बिल्कुल सॉफ्ट रहती हैं लेकिन ठंडी होने के बाद ये कड़क हो जाती हैं। खासकर लंच बॉक्स में रखी हुई रोटियां ठंडी हो कर अजीब सी हो जाती है, जो खाने में भी उतनी टेस्टी नहीं लगतीं। ऐसे में आप आटा गूंथते हुए उसमें थोड़ा सा सत्तू और दही मिला सकते हैं। सत्तू आटे की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है, वहीं दही आटे में नमी बनाए रखने का काम करती है। इससे रोटियां घंटों तक सॉफ्ट रहती हैं।
आटे में सत्तू और दही की मात्रा क्या रखें?
अगर आप एक कप गेहूं का आटा ले रहे हैं तो इसमें 2-3 चम्मच सत्तू पाउडर डालना काफी है। इसके अलावा 2 चम्मच गाढ़ी दही एड करें। साथ ही आप थोड़ा सा नमक और एक चम्मच देसी घी भी मिला सकते हैं। देसी घी भी रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है, हालांकि ये पूरी तरह ऑप्शनल है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आप रोटियों का आटा लगा सकते हैं।
गूंथने के बाद आटे को रेस्ट देना जरूरी है
आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां नहीं बनानी चाहिए क्योंकि आटा सही से सेट नहीं हो पाता है। इसे कम से कम 15-20 मिनट का रेस्ट दें, उसके बाद ही रोटियां बनानी शुरू करें। बच्चों के लिए रोटी बना रही हैं, तो उन्हें सेंकते हुए थोड़ा सा घी लगा सकती हैं। इससे रोटियों का स्वाद बढ़ जाता है और बच्चे शौक से खा लेते हैं।
लंच में रोटी रखते हुए रखें इन बातों का भी ध्यान
- रोटी बनने के तुरंत बाद उसे टिफिन में ना रखें। वरना भाप की वजह से ये गीली हो सकती हैं। पैक करने से पहले इन्हें 1 मिनट के लिए प्लेट या कपड़े पर रख दें, ताकि सारी एकस्ट्रा भाप निकल जाए।
- रोटी को कपड़े में लपेटकर टिफिन में पैक करें। कपड़ा एकस्ट्रा नमी को सोखने का काम करता है, जिससे रोटी देर तक सॉफ्ट रहती है।
- सब्जी और रोटी दोनों अलग अलग रखें। क्योंकि कई बार सब्जी की भाप और ग्रेवी से भी रोटी गीली हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.