स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में पिछले तीन दिन के अंदर दो शतक लगाया है। उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
प्रभसिमरन ने पिछले दो मैचों में जड़े शतक
छह फ्रेंचाइजी टीमों वाली यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित हो रही है। जालंधर वॉरियर्स और बठिंडा रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और सात छक्के लगाए। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 19.3 ओवर में 205 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में जालंधर ने तीन रन से जीत हासिल की। इस मुकाबले से पहले प्रभसिमरन ने मंगलवार को भी शतक ठोका था। उन्होंने अमृतसर सूरमा के खिलाफ 47 गेंदों में 125 रन बनाए थे। उनकी ये पारी अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद आई, जिसमें उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।
भारतीय टीम से हुए बाहर
प्रभसिमरन आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। वह जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें सीरीज के दौरान खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी हुई।
आईपीएल 2026 में प्रभसिमरन पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में भी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन मैचों में जालंधर वॉरियर्स के लिए खेलते हुए 311 रन बनाए हैं। पिछले दो मैचों में 110 और 125 रन बनाने से पहले उन्होंने फाजिल्का फ़ाल्कन्स के खिलाफ 42 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी।
शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा की छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लें रही हैं। लीग में कुल 27 मुकाबले राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में एक मार्की खिलाड़ी और कम से कम दो आइकन खिलाड़ी होंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और युवा प्रतिभाओं का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.