कई लोग फ्रिज में रखी दही हफ्तों तक खाते हैं। उनका मानना होता है कि फ्रिज में रखी दही खराब नहीं होती इसलिए आराम से खा सकते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? फ्रिज में रखी दही कितने दिनों तक फ्रेश यानी खाने लायक रहती है, आइए जानते हैं –
क्या फ्रिज में रखी दही खराब नहीं होती है?
कई लोगों को लगता है कि दही फ्रिज में रख दो तो खराब नहीं होती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हां, फ्रिज में रखने से दही लंबे समय तक फ्रेश और मीठी जरूर रहती है क्योंकि इसमें होने वाली बैक्टीरिया गतिविधि कम हो जाती है। लेकिन पूरी तरह रुकती नहीं है। इसलिए टाइम के साथ दही की क्वालिटी में फर्क आ सकता है।
फ्रिज में कितने दिनों तक ठीक रहती है दही
फ्रिज में रखी दही कितने दिनों तक खा सकते हैं, ये कई बातों पर निर्भर करता है। आमतौर पर पैकेट वाली दही में एक्सपायर्ड और यूज बाय डेट लिखी हुई होती है, जिसके हिसाब से आप उसे कंज्यूम कर सकते हैं। वहीं अगर घर की जमी हुई दही है तो बनने के प्रोसेस पर डिपेंड है कि दही कितने दिनों तक फ्रेश रहेगी। वैसे आमतौर पर जितना जल्दी हो सके दही को खा लेना चाहिए। वहीं अगर इसकी स्मेल और बनावट में बदलाव आए या स्वाद ज्यादा खट्टा हो जाए तो दही खाने से बचना चाहिए।
क्या दही के पानी दिखना खराब है?
फ्रिज में रखने पर दही कई बार पानी छोड़ने लगती है। कई लोगों को लगता है कि ये खराब होने वाले हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ये सामान्य है, लेकिन अगर पानी के साथ-साथ दही से अजीब सी स्मेल आ रही है या फिर साथ में फफूंद भी जमनी शुरू हो गई हैं, तो इसे फेंक देना ही बेहतर है।
दही लंबे समय तक ना हो खराब, इसके लिए क्या करें?
- दही फ्रिज में लंबे समय तक फ्रेश रहे, इसके लिए इसे हमेशा फ्रिज के उस हिस्से में रखें जहां कूलिंग ज्यादा रहती है। यानी दही को अंदर वाली शेल्फ में रखना सबसे सही माना जाता है।
- खाने के लिए दही निकलते हुए हमेशा साफ और सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें। साथ ही बची हुई दही को साफ दही के साथ मिक्स ना करें।
- दही को अच्छी तरह ढककर ही फ्रिज में स्टोर करें।
- बार-बार दही के बर्तन को फ्रिज से बाहर ना निकालें। तापमान बदलने से दही जल्दी खट्टी हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.