OnePlus का 12GB RAM, 6000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरे वाला वाटरप्रूफ फोन पूरे 9,999 रुपए सस्ता मिल रहा है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इसके बारे में:
OnePlus 13 पर धमाकेदार डिस्काउंट
सबसे पहले आपको बता दें कि OnePlus 13 को 69,999 रुपए लॉन्च किया है, लेकिन अभी Amazon पर इसे 63,157 रुपए में लिस्ट किया गया है। यानी कीमत में सीधे 6,842 रुपए की छूट मिल रही है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,157 रुपए तक की अतिरिक्त बचत बताई गई है। इस तरह कुल फायदा 9,999 रुपए तक पहुंच सकता है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर बचत और बढ़ सकती है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।
OnePlus 13 की 5 बड़ी खासियतें
1. OnePlus 13 फोन में 6.82 इंच का QHD+ 3K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक बताई गई है और इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है।
2. परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। यह फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। यह चिपसेट हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। PUBG Mobile, BGMI, Call of Duty Mobile और Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स हाई ग्राफिक्स सेटिंग पर भी स्मूद चलाए जा सकते हैं। फोन में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
3. कैमरा सेटअप भी OnePlus 13 की बड़ी खासियत है। फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जबकि डिजिटल जूम 120x तक बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus ने कैमरा सिस्टम को Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया है।
4. OnePlus 13 में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है। फोन 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी को बहुत कम समय में चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
5. फोन में कई AI बेस्ड स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग से लेकर रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। इनमें AI Eraser, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Notes, AI Translation और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं। AI Eraser की मदद से फोटो में दिख रहे अनचाहे लोगों या ऑब्जेक्ट्स को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में वॉटर और डस्ट से सुरक्षा भी मिलती है, जिससे बारिश, पानी के छींटों या धूल-मिट्टी के बीच फोन इस्तेमाल करने में ज्यादा चिंता नहीं रहती।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.