स्मृति मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। उन्होंने दिग्गज मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 10868 इंटरनेशनल रन हैं।
मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मिताली राज के महिला इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ा। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंधाना ने 302 मैचों में 10880 रन बनाए हैं। जबकि पूर्व कप्तान मिताली राज ने भारत के लिए 333 मैचों में 10868 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स हैं, जिन्होंने 370 मैचों में 10740 रन बनाए।
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक
स्मृति मंधान भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने गुरुवार को हांगकांग के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक लगाया। स्मृति मंधाना ने अपना पहला शतक 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में 112 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2018 में 103 रन की पारी खेली थी और भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं थी। मंधाना ने एशिया कप 2026 में 124 रन की दमदार पारी खेली।
भारत ने बनाए 193 रन
भारत ने महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को हांगकांग के खिलाफ पांच विकेट पर 193 रन बनाए। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी खेली। हांगकांग की ओर से ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.