Bigg Boss 20 Details: बिग बॉस 20 का इंतजार खत्म होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो के साथ वापसी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार आएंगे कितने कंटेस्टेंट्स।
किसने डिजाइन किया है बिग बॉस 20 का घर?
बिग बॉस का घर इस बार काफी अलग है। इस साल घर को डिजाइन किया है वर्षा जैन ने। ये पहली बार है जब वर्षा जैन ने बिग बॉस हिंदी के सेट को डिजाइन किया है। इससे पहले वर्षा जैन बिग बॉस तेलुगु का घर डिजाइन कर चुकी हैं। बता दें, वर्षा जैन से पहले बिग बॉस हिंदी का सेट डिजाइन ओमंग कुमार करते थे।
घर में आएंगे कितने कंटेस्टेंट्स, लगे होंगे कितने कैमरे?
घर में अभी 17 बेड्स नजर आए हैं। माना जा रहा है कि बिग बॉस 20 में शुरुआत में 17 कंटेस्टेंट्स एंट्री लेंगे। बाद में वाइल्ड कार्ड में कुछ और कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट्स की कन्फर्म लिस्ट सामने नहीं आई है। सलमान के शो में इस बार 105 कैमरा होंगे। सभी कंटेस्टेंट्स की चुगलियां, लड़ाइयां और हाई-वोल्टेज ड्रामा इन 105 कैमरों में कैद होगा।
बजे बिग बॉस 20 में इस बार होगा एक मिस्ट्री रूम
इस बार बिग बॉस के घर में एक खास कमरा होगा। इस खास कमरे को रूम 20 के नाम से जाना जाएगा। रूम 20 इसलिए क्योंकि ये बिग बॉस का 20वां सीजन है। रूम 20 एक राज है। इस कमरे में क्या होगा, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। खेल शुरू होने के बाद ही इस रूम का राज भी खुलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रूम 20 का राज पलटेगा कंटेस्टेंट्स का गेम?
2X रूम में होंगे मजेदार टास्क
वहीं, इस बार बिग बॉस के घर में टास्क रूम को 2X रूम के नाम से जाना जाएगा। इस कमरे में कंटेस्टेंट्स मजेदार टास्क करते दिखाई पड़ेंगे और इसी रूम में टास्क की वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां और बहस भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा बिग बॉस के घर में हर बार की तरह ही एक स्टोरेज रूम होगा और टनल भी होगी। बिग बॉस के घर की टनल सीजन 17 में काफी ज्यादा फेमस हुई थी। मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 17 के एक एपिसोड में समर्थ जुरैल से कहा था कि वो उन्हें टनल तक छोड़कर आएंगे। टनल से कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होने के बाद घर से बाहर निकलते हैं।
बिग बॉस 20 इस बार 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। जियो हॉटस्टार पर सलमान के शो का प्रसारण 9 बजे होगा। वहीं, कलर्स टीवी पर शो रात साढ़े 10 बजे से आएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.