अगर आपको पहाड़ों और प्रकृति के बीच रोमांच पसंद है, तो जहानाबाद के मनमोहक पहाड़ी क्षेत्र आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वादियां किसी हिल स्टेशन से कम नहीं हैं. कम बजट में अद्भुत नज़ारों और शुद्ध हवा का आनंद लेने के लिए यह पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
जहानाबाद में वाणावर की पहाड़ी, बनवरिया पहाड़ी और धराउत पहाड़ियों में वो हर एक सुकून प्राप्त होगा, जिसकी आप चाहत में हैं. इन जगहों पर आकर सुकून की तलाश कर सकते हैं. यहां पर सुंदर पोखर, हरे भरे वृक्ष और ऊंची ऊंची पहाड़ियां देखने को मिलेगी.

जिले में वाणावर की पहाड़ी पूरे राज्य में मशहूर है. बहुत ही पुरानी गुफाएं मौजूद हैं, जिसका निर्माण सम्राट अशोक ने आजीवक सम्प्रदाय के लिए करवाया था. यहां पर पहुंचकर आप मन को शांत कर सकते हैं. क्योंकि इस जगह पर ऊंचे ऊंचे पहाड़, गुफाएं, नदियां और मंदिर सब मौजूद है. वाणावर की तलहटी तक पहुंचना भी काफी आसान है. जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर स्थित है. यहां आप ऑटो और अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं.

इसके अलावा जहानाबाद में धराउत भी एक ऐसी जगह है, जहां पर पहाड़ का दीदार हो सकता है. सिर्फ पहाड़ ही नहीं, बल्कि सुंदर तालाब भी मौजूद है. यहां पर रिसर्च की टीम हर साल आती है, जो यहां मौजूद विदेशी पक्षियों का गणना करती है. यदि आपको भी प्राकृतिक से प्यार है तो यहां आकर इससे रूबरू हो सकते हैं. यह इलाका जिला मुख्यालय से 18 किमी दक्षिण दिशा में है. बस या ऑटो से पहुंच सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं, जहानाबाद जिला पहाड़ी और प्राकृतिक से बहुत ही करीब है. यहां पर जारू बनवरिया भी ऐसी जगह है, जहां पहाड़ों से रूबरू हो सकते हैं. यहां पर पहाड़, जल और जंगल तीनों का ही दीदार कर सकते हैं. यहां के दृश्य भी काफी मनोहर है. यहां पहुंचने के लिए हुलासगंज से पहुंच सकते हैं. यह इलाका जिले का एक प्रखंड है.

जहानाबाद में ये वो जगह हैं, जहां परिवार और दोस्तों के साथ सैर का आनंद लिया जा सकता है. छुट्टी में लोग यहां पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं. सुबह-शाम इन पहाड़ियों का नजारा और भी खूबसूरत रहता है. ठंडी हवा और हरियाली मन को तरोताजा कर देती है.

बरसात में इन स्थानों की सुंदरता अधिक बढ़ जाती है. पहाड़ों से गिरते पानी, भरे तालाब और हरे-भरे पेड़ इलाके को और आकर्षक बना देते हैं. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जहानाबाद की ये पहाड़ियां बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. कम खर्च में यहां अच्छा समय बिता सकते हैं. साफ-सुथरा वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर खींचती है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.