जिंदगी में सफलता तभी मिलेगी, जब आप संघर्षों को अपना साथी मान लेंगे और ऐसा ही किया IPS मनोज शर्मा ने। उन्होंने काफी कठिनाइयों के बाद भी IPS बनने तक का सफर तय किया। चलिए उनकी कुछ प्रेरणादायक बातें आपको बताते हैं।
1. लोगों की सेवा का वादा
अगर आप सफलता सिर्फ इसलिए चाहते हैं कि आपको पैसा और रुतबा मिले, तो आप कोई भी नौकरी चुन सकते हैं। मनोज शर्मा कहते हैं IPS अधिकारी होने की असली खासियत पावर में नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने के उद्देश्य में है। असली सम्मान वर्दी में नहीं, बल्कि जनता की लगातार और ईमानदारी से सेवा करने में है।
2. शिक्षा बेहद जरूरी है
अगर आपको लगता है कि आप बिना पढ़े ही जग जीत लेंगे तो बिल्कुल गलत है। पढ़ाई ऐसा हथियार है, जो दिखाई नहीं देता लेकिन लोगों को पराजित कर सकता है। अगर जनता शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाए, तो नेताओं के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
3. काम से सम्मान मिलना चाहिए
आपको अपने पद की वजह से सम्मान नहीं मिलना चाहिए, बल्कि आपके व्यक्तित्व और आपके काम की वजह से उस पद का सम्मान होना चाहिए। जब लोग आपके काम को जानने लगेंगे तो आपका सम्मान भी करेंगे और आपकी बात भी गौर से सुनेंगे। अगर आप अपना रुतबा दिखाएंगे तो लोग आपके पद का ही सम्मान करेंगे आपका नहीं।
4. सूरज नहीं तो दीपक बन जाओ
अगर आप ऐसी सूरज की रोशनी नहीं बन सकते जो हर किसी को रोशन करे, तो कम से कम उस दीपक की तरह बनिए जो एक गली को रोशन कर सके। ऐसे में कम से कम आप कही तो रोशनी फैला ही रहे होंगे।
5. स्कूल की दीवार पर आपके लिए क्या लिखा
अगर आप कुछ अच्छा काम या मुकाम हासिल करते हैं, तो सबसे ज्यादा गर्व आपके स्कूल को महसूस होता है। आपका नाम दुनिया के किसी भी कोने में दर्ज हो सकता है, लेकिन असली खुशी तब मिलती है, जब आपके गांव के स्कूल की दीवार पर आपके अच्छे काम और उपलब्धियों का जिक्र हो।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.