वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना T20I डेब्यू करने वाले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में तो उनका आगमन जुलाई में ही हो गया था, मगर भारतीय सरजमीं पर उनका यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा।
वैभव सूर्यवंशी का भारत में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल मंच पर अपना पहला कदम वैसे तो जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर रख दिया था, मगर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वह अपना पहला मैच भारत में खेलने वाले हैं। ऐसे में यह पल वैभव सूर्यवंशी और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है।
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 6 ही मैच खेले हैं, जिसमें 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
अब वैभव सूर्यवंशी भारतीय सरजमीं पर पहली बार खेलने वाले हैं तो वह अपने इन रिकॉर्ड्स में चार चांद लगाना चाहेंगे। 15 साल के इस लेफ्टी बल्लेबाज ने भारतीय मैदानों पर आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट के दौरान खूब तबाही मचाई है।
वैभव सूर्यवंशी का भारत में टी20 रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने भारत में अभी तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 23 मैच आईपीएल के तो 7 मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 1000 से अधिक रन निकले हैं और उन्होंने 3 शतक भी जमाए हैं। वैभव का यह रिकॉर्ड बताता है कि वह भारतीय सरजमीं पर कितने खतरनाक है।
वैभव सूर्यवंशी ने भारत में खेले 30 मैचों में 42.68 की औसत के साथ 1238 रन बनाए हैं। इस दौरान गौर करने वाली चीज उनका स्ट्राइक रेट है। भारत में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 211.98 का रहा है। उन्होंने इस दौरान कुल 3 शतक लगाए हैं। 2 शतक आईपीएल में तो एक सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आया था।
| पारी | 30 |
|---|---|
| रन | 1238 |
| औसत | 42.68 |
| स्ट्राइक रेट | 211.98 |
| 50/100 | 6/3 |
कितने बजे शुरू होगा IND-AFG पहला टी20
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन का भी चयन हुआ है, जिन्होंने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए ड्रॉप कर दिया गया था, जहां सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। हालांकि अब सैमसन सूर्यवंशी के लिए खतरा नहीं है। देखना होगा कि अगर टीम मैनेजमेंट सैमसन को मौका देती है तो वह कहां खेलेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.