भारतीय फैंस को आज सुपर संडे को 2-2 मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले मैच में भारतीय मेंस टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी, वहीं दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल का होगा।
वैभव सूर्यवंशी से लेकर मंधाना और शेफाली तक मचाएंगे धमाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 में जहां हर किसी की नजरें एक बार फिर युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी पर होगी, जो भारत में अपना पहला टी20 मैच खेलने वाले हैं। वैभव सूर्यवंशी का टी20 डेब्यू इंग्लैंड में हुआ था, वहां वह ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे, मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने गेंदबाजों की खूब कुटाई कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। अब वह भारतीय फैंस के सामने एक बार फिर अपना जल्वा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी हैं, जो भारत को रिकॉर्ड 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जिताने में मदद करना चाहेगी। विमेंस एशिया कप में भारत की कमजोरी इस बार बल्लेबाजी रही है। मंधाना और शेफाली को छोड़कर किसी भी बैटर के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी इन दोनों से रनों की उम्मीद रहेगी।
नोट कर लीजिए भारत को दोनों मुकाबलों की टाइमिंग
सबसे पहले बात इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 की करते हैं। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
वहीं भार-श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे शुरू होगा और टॉस आधे घंटे पहले यानी साढ़े 7 बजे होगा।
भारत-अफगानिस्तान टी20 और भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल दोनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट पर होगी।
फ्री में इंडिया विमेंस वर्सेस श्रीलंका विमेंस फाइनल का मजा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
भारतीय फैंस इन दोनों ही मुकाबलों के लिए एक्साइटेड हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.