यह भर्ती दक्षिण रेलवे ने निकाली है, जिसके तहत कुल 4471 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि 28 अगस्त से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू है।
किन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि यह भर्ती फ्रेशर और एक्स-आईटीआई कैटेगरी के लिए है। इस भर्ती अभियान में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, COPA, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, MLT सहित कई ट्रेड में भर्तियां होनी हैं।
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार 8200 रुपये से 9600 रुपये हर माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं या संबंधित ट्रेड में ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
फ्रेशर कैटेगरी (फिटर, पेंटर, वेल्डर): उम्मीदवार ने 10वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।
फ्रेशर कैटेगरी (मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन): उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।
एक्स-आईटीआई कैटेगरी: उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
आयु सीमा
फ्रेशर कैटेगरी: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
एक्स-आईटीआई कैटेगरी: कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
बताते चलें कि उम्मीदवार की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसमें SC/ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक वर्ग शामिल हैं।
दक्षिण रेलवे भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “ अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026′ नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
4. “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
5. इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
6. अब अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य के लिए 100 रुपये और SC,ST, PwD के उम्मीदवारों केलिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में संबंधित योग्यता परीक्षा यानी 10वीं/12वीं और ITI में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वैरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट में योग्य पाए जाने पर ही किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.