जो रूट ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्ट टेस्ट में 130 रनों का पीछा करते हुए 62 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ वह इतिहास रचने में कामयाब रहे। वह एजबेस्टन में 1000 टेस्ट रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
जो रूट दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
जो रूट ने एजबेस्टन से पहले लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल के मैदान पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया है। यह भी रूट के होम ग्राउंड हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा रन ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बनाए हैं। उनके बल्ले से यहां सबसे अधिक 2203 रन निकले हैं, जबकि ओल्ड ट्रैफर्ड में 1128 और द ओवल में उन्होंने 1050 रन बनाए हैं। अब एजबेस्टन में भी उन्होंने 1000 रन का आंकड़ पार कर लिया है, इस मैदान पर उनके नाम 1018 रन दर्ज हैं।
जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग ने भी किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले सिर्फ दो ही दिग्गज थे जिन्होंने 4 अलग-अलग मैदानों पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया था। साउथ अफ्रीका के लीजेंड्री ऑलराउंडर जैक कैलिस ने केपटाउन में सबसे अधिक 2181 रन बनाए थे, जबकि सेंचुरियन में 1267, डरबन में 1266 और जोहेनसबर्ग में 1148 रन ठोके थे।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने ऐसा एडिलेड, सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन में किया था। पोंटिंग के लिए दुर्भाग्य की बात यह रही कि वह किसी भी मैदान पर रूट और कैलिस की तरह 2000 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं रहे। एडिलेड में उन्होंने 1743, सिडनी में 1480, मेलबर्न में 1338 और ब्रिसबेन में 1335 रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर दूर-दूर तक नहीं
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 200 टेस्ट और सबसे ज्यादा 15921 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के करियर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि वह कभी किसी भी मैदान पर 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं रहे। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे अधिक 970 रन बनाए थे। सचिन के ये आंकड़े बताते हैं कि एक मैदान पर 1000 टेस्ट रन बनाना कितना कठिन काम है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.