हंसी का डोज देने के लिए आप मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। इन चुटकुलों को आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उन्हें भी हंसाएं।
संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे
और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।
टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।
2. टीचर: पप्पू, चलो अब मुझे वॉटर का फॉर्मूला बताओ…
पप्पू: HIJKLMNO
टीचर: गधे! ये क्या बकवास है…
पप्पू: आपने ही तो वॉटर का फॉर्मूला H to O बताया था।
3. मास्टर जी: सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
छात्र: किताब में
मास्टर जी: कैसे?
छात्र: क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है
4. टीचर: गोलू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे कहाँ थे ?
गोलू: बर्ड फ्लू हो गया था
टीचर: तुम्हें बर्ड फ्लू ये तो बर्ड को होता है…
गोलू: आपने मुझे इंसान समझा ही कहां
रोज तो मुर्गा बनाते हो!
5. टीचर: देखो बेटा,जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बिगड़ैल स्टूडेंट: बस, मैडम! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।
6. टीचर: घर की परभाषा बताओ ।
टीटू: जो घर हौसले से बनाये जाते हैं उसे “हाऊस” कहते हैं
जिन घरों में होम-हवन होते हैं उन्हें “होम” कहते हैं
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें “हवेली”कहते हैं
जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं
जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है उन्हें “फ्लैट” कहते हैं
और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहते हैं
टीटू को student of the year चुना गया
7. टीचर: तुमने कभी कोई अच्छा, नेक काम किया है ?
छात्र: हाँ सर कल ही तो एक बुजुर्ग,
धीरे -धीरे अपने घर जा रहे थे
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया
वो बहुत जल्दी घर पहुँच गए !
8. शिक्षक: छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है ?
छात्र: शहद !
शिक्षक: काली बकरी?
छात्र: दूध– !
शिक्षक: और मोटी भैंस ?
छात्र: होमवर्क
दे थप्पड़ दे थप्पड़।
9. टीचर: जब मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए
पप्पू: सर चुपचाप खुजा कर वापस सो जाना चाहिए
टीचर: क्यों
पप्पू: सर अब आप रजनीकांत तो हो नहीं जो मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे
10. पति पत्नी से
प्रिय, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हु।
पत्नी: तो क्या मैं आपको नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूँ।
पति: लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो।
पत्नी: जानू आप ही तो मेरी दुनिया हो
11. पति: अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे
पत्नी गुस्से में मैं काम करूं या बच्चे संभालू,
मैं इसे दहेज में नहीं लायी थी, खुद ही चुप करा लो।
पति: फिर रोने दे मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था
12. एक आदमी ने अपनी बीवी को सुनामी में आयी बाढ़ में खो दिया,
एक दिन समुन्दर किनारे दारु पीकर टुन खड़ा था..!
लहरें उसके पैरों को छू रही थी
अचानक वह बोल पड़ा….
देखो समुन्दर भाई ! अब तुम कितने भी
पैर पकड़ो, मैं अपनी बीवी को वापिस
लेने वाला नहीं हूँ तुम्हारी गलती थी अब तुम ही निपटो।
13. पति: कैसा खाना बनाया है तुमने, गोबर जैसा!
पत्नी: हे भगवान इस आदमी
ने हर चीज़ चख रखी है!
14. पति: कल मेरे ख्वाब में एक,
लड़की आयी थी,
वाह! क्या लड़की थी,
पत्नी: अकेली आई होगी,
पति: तुमको कैसे पता ?
पत्नी: उसका पति मेरे ख्वाब में आया था!
15. मायके से पत्नी का फोन आया
पत्नी: आपके बिना जी नहीं लगता है
पति: अरे पगली Zee नहीं लगता तो,
Star और Sony लगा कर देख लिया कर, वो भी अच्छे चैनल है
16. पति: आज सब्जी में नमक क्यों नहीं है?
पत्नी: वो क्या है ना, सब्जी थोड़ी जल गई थी।
पति: तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी: क्योंकि हमारे शास्त्र कहते हैं कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए
17. यह बीवियां भी बहुत अजीब होती है…!
364 दिन पति को जीने नहीं देती
और 1 दिन करवा चौथ का व्रत कर मरने भी नहीं देती।
18. पति की 5 मिस कॉल हो तो..!
पत्नी सोचती है, पता नहीं
क्या हुआ होगा?
पत्नी की 5 मिस कॉल हो तो…!
पति सोचता है, पता नहीं
आज मेरे साथ क्या होगा?
19. पत्नी: शादी के पहले तुम, बहुत मंदिर जाते थे,
अब क्या हो गया?
पति: फिर तुमसे शादी हो गई
और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया
20. बेलन एक ऐसा यंत्र है
रोटी गोल होती है
और पति सीधा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.