भारतीय सड़कों पर त्योहारों के इस सीजन में तीन नई एसयूवी तहलका मचाने आ रही हैं। बता दें कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में हुंडई, टाटा और होंडा की तीन जबरदस्त एसयूवी लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी हैं।
हुंडई नई मिड-साइज एसयूवी
भारतीय मार्केट में क्रेटा की बंपर सफलता के बाद हुंडई अपनी दूसरी मिड-साइज एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। कोडनेम ‘BC4i’ वाली यह कार कंपनी की ग्लोबल एसयूवी बेयोन (Bayon) का सेकेंड-जनरेशन मॉडल मानी जा रही है। पहली जनरेशन वाली बायोन को यूरोप के हिसाब से क्रॉसओवर लुक दिया गया था। जबकि इस नए मॉडल को असली एसयूवी वाला दमदार और मस्कुलर लुक मिला है। यह भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आएगा। शुरुआत में कंपनी इसे 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारेगी। जबकि बाद में इसका सीएनजी (CNG) वैरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा।
टाटा सफारी इलेक्ट्रिक
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर एसयूवी सफारी का ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार ‘Safari.ev’ लाने की तैयारी में है। इसे अक्टूबर या नवंबर के आसपास पेश किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में महिंद्रा XEV 9e और एमजी हेक्टर टोमाहॉक ईवी को सीधी चुनौती देगी। लुक के मामले में इसमें रेगुलर सफारी से अलग क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, नए बंपर और खास 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। कंपनी इसे स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड रेंज के साथ रियर-व्हील (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन में पेश कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज पर करीब 600 किलोमीटर की शानदार रेंज दे सकती है।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट को नए रूप-रंग के साथ 6 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर, 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड हेडलाइट-टेललाइट दिए जाएंगे। इससे इसका लुक पहले से ज्यादा फ्रेश लगेगा। कार के केबिन में इस बार ज्यादा कम्फर्ट मिलेगा, जिसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स, एम्ब्रिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
