जिमी टाटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसके साथ ही, बैंक ने निदेशक मंडल में भी बदलाव करते हुए पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी और चीफ लेंडिग ऑफिसर जिमी टाटा को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया। उनके पास 35 साल का अनुभव है। वो 2013 में बैंक से जुड़े थे।
एचडीएफसी बैंक के मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन ने 29 अगस्त को पद पर दोबारा नियुक्ति की दौड़ से अलग रहने का फैसला किया था। उनका मौजूदा कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। बैंक के निदेशक मंडल ने शनिवार को अपनी शासन, नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर दोनों नामों को मंजूरी दी।
आरबीआई आम तौर पर किसी बैंक के एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए भेजे गए नामों का मूल्यांकन ‘उपयुक्त एवं उचित’ मानदंडों के आधार पर करने के बाद मंजूरी देता है। एचडीएफसी बैंक को प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
पूर्णकालिक सदस्यों की संख्या 3 से 4 हुई
एचडीएफसी बैंक ने अपने निदेशक मंडल में पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार करने का भी फैसला किया है। बैंक के मुख्य ऋण अधिकारी जिमी टाटा को तीन साल के लिए पूर्णकालिक निदेशक और कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। टाटा वर्ष 1994 में बैंक से जुड़े थे। पूर्णकालिक निदेशकों में फिलहाल उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा, वी. श्रीनिवास रंगन और टाटा शामिल हैं।
इसके साथ ही, बैंक ने रंगन को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद 23 नवंबर से एक साल के लिए फिर से नियुक्त करने का भी फैसला किया है। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि चौथे पूर्णकालिक निदेशक के पद को नए एमडी और सीईओ के कार्यभार संभालने के बाद उनके साथ विचार-विमर्श कर भरा जाएगा। बैंक ने कहा कि इसका उद्देश्य उत्तराधिकार योजना के लिए नेतृत्व की व्यापक सीरीज तैयार करना है।
HDFC bank के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम 708 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.