साबूदाना की खीर व्रत में खूब खाई जाती है और ऐसे भी लोग इसे खाते हैं। लेकिन कई बार खीर चिपकी हुई बनती है, जिससे खाने का मजा खराब हो जाता है। हम आपके लिए साबूदाना की खिली-खिली खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
साबूदाना की खीर के लिए सामग्री
1 लीटर दूध
½ कप साबूदाना
1 बड़ा चम्मच काजू
1 बड़ा चम्मच बादाम
1 बड़ा चम्मच किशमिश
1 बड़ा चम्मच पिस्ता
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
साबूदाना की खीर बनाने का परफेक्ट तरीका
1. सबसे पहले आपको साबूदाना को एक पानी से धोकर उसे भीगने के लिए करीब 1 घंटा रख देना है। आप बनाने से पहले 1 घंटा पानी में भिगो दीजिए, ऐसा करने से साबूदाना का स्टार्च निकल जाएगा और खीर खिली-खिली बनेगी।
2.फिर 1 पैन लें और उसमें 1 लीटर दूध को डालकर करीब 4-5 मिनट तक पका लें। दूध को चलाते हुए उबालें, इससे उसमें थोड़ा गाढ़ापन आएगा। अब भिगोया हुआ साबूदाना उबलते हुए दूध में डालकर चलाएं।
3. ध्यान रखना है कि साबूदाना डालने के बाद आपको लगातार चलाते रहना है, अगर आप चलाएंगे नहीं तो गाढ़ापन भी आएगा और साबूदाना चिपक जाएगा। ज्यादातर लोग यही गलती करते हैं, जिससे खीर चिपकी हुई बनती है।
4. अब आपको कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से चलाते हुए करीब 5 मिनट तक फिर से पका लेना है। फिर आखिर में चीनी मिलाएं, ऐसा करने से साबूदाना के टेक्सचर से दूध में हल्का गाढ़ापन आएगा लेकिन इसमें और दूध या पानी न मिलाएं।
5. सभी चीजों को मिलाने के बाद आपके करीब 5-10 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर खीर को चलाते हुए पकाना है। फिर बस आपकी खिली-खिली खीर बनकर तैयार हो जाएगी और आप व्रत में इसका स्वाद चखें। इस खीर को आप ऐसे भी बनाकर खा सकते हैं, बच्चों को भी ये पसंद आएगी।
खीर बनाने के खास टिप्स-
साबूदाना का टेक्सचर और हल्का करने के लिए आप 2-3 घंटे तक इसे पानी में भिगो सकते हैं। साथ ही चीनी हमेशा आखिर में डालें, इससे खीर गाढ़ी नहीं होगी। चीनी जल्दी डालने पर दूध में गाढ़ापन आ जाएगा और फिर खीर भी गाढ़ी हो जाएगी। खीर को ठंडा होने पर और गाढ़ा होने का ध्यान रखें, इसलिए गैस से उतारते समय उसे बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.