IPO के बाद रिकॉर्ड उड़ान, फिर तेज गिरावट
कुछ ही दिनों में बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी
लिस्टिंग के सिर्फ चार दिन बाद 16 जून को SpaceX का मार्केट कैप बढ़कर 2.68 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इसके साथ ही एलन मस्क दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए, जिनकी संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।
आखिर क्यों टूटा SpaceX का शेयर?
जुलाई के दौरान कंपनी के शेयरों में लगातार बिकवाली देखने को मिली। एक समय ऐसा भी आया, जब शेयर लगातार सात कारोबारी सत्र तक गिरता रहा। 23 जुलाई को यह 110.85 डॉलर के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। 25 जुलाई को शेयर 116.06 डॉलर पर बंद हुआ, जो जून के हाई लेवल से करीब 47% कम है।
निवेशकों की चिंता की सबसे बड़ी वजह
IPO दस्तावेजों से पता चला कि SpaceX अपने बड़े प्रोजेक्ट्स पर भारी खर्च कर रही है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 4.3 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि राजस्व 4.7 अरब डॉलर रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी ने सिर्फ एक तिमाही में 10.1 अरब डॉलर का पूंजीगत खर्च (Capex) किया, जिसमें 7.72 अरब डॉलर केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च किए गए।
शुरुआत में निवेशकों ने इस खर्च को नजरअंदाज किया, क्योंकि एलन मस्क ने दावा किया था कि 2030 तक SpaceX की सालाना आय 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। लेकिन, जैसे-जैसे वास्तविक वित्तीय आंकड़े सामने आए, निवेशकों की चिंता बढ़ने लगी।
Starship मिशन ने भी बढ़ाई मुश्किल
SpaceX को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब Starship की 13वीं टेस्ट फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। इस खबर के बाद कंपनी के बाजार मूल्य में करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आ गई। निवेशकों को लगा कि जिस प्रोजेक्ट से कंपनी के भविष्य की सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, उसी में देरी हो रही है।
अब किस पर टिकी हैं निवेशकों की नजर?
अब निवेशकों की नजर 4 अगस्त को आने वाले SpaceX के दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों पर है। यह पहली बार होगा जब कंपनी लिस्टेड कंपनी के रूप में अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी। इसके अलावा 6 अगस्त के आसपास Lock-up Period खत्म होने की भी संभावना है। इसके बाद शुरुआती निवेशकों और कंपनी के अंदरूनी शेयरधारकों को अपने शेयर बेचने की अनुमति मिल जाएगी, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है।
क्या आगे फिर संभल सकता है शेयर?
हालांकि, हालिया गिरावट के बावजूद कई एक्सपर्ट अभी भी स्पेसएक्स (SpaceX) के भविष्य को लेकर सकारात्मक हैं। वॉल स्ट्रीट के 31 विश्लेषकों ने इस शेयर का 12 महीने का औसत लक्ष्य 235.18 डॉलर रखा है। कुछ एक्सपर्ट ने इसका अधिकतम लक्ष्य 800 डॉलर और न्यूनतम 115 डॉलर तय किया है।
एट्राइडिस मैनेजमेंट (Atreides Management) के CIO और शुरुआती SpaceX निवेशक गैविन बेकर का कहना है कि IPO के बाद इस तरह की गिरावट असामान्य नहीं होती। उनके मुताबिक अगर कंपनी अपने बड़े प्रोजेक्ट्स और कमाई के लक्ष्य हासिल करती है तो लंबे समय में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.