मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वायुसेना स्टेशन से विमान संबंधी कबाड़ चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के महाराजपुरा इलाके में स्थित वायुसेना स्टेशन में कबाड़ गायब मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
महाराजपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल ने बताया कि वायुसेना स्टेशन से विमान संबंधी कबाड़ चोरी करने में कुछ मजदूर कथित रूप से शामिल थे। उन्होंने बताया कि मामला वायुसेना से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कबाड़ को कचरे के नीचे छिपाकर एक कचरा संग्रहण ट्रॉली के जरिये वायुसेना स्टेशन से बाहर निकाला था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कबाड़ बरामद कर लिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.