अगर आप नई मारुति सुजुकी ब्रेजा खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, मैंने एक ऑटो एक्सपर्ट्स के तौर पर इसके सारे वैरिएंट को क्लोजली वाच किया है।
सही वैरिएंट चुनना थोड़ा मुश्किल
बता दें कि 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा को मुख्य रूप से चार ट्रिम्स LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में पेश किया गया है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को पेट्रोल और कंपनी-फिटेड पेट्रोल-सीएनजी (CNG) दोनों तरह के फ्यूल ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इतने सारे ऑप्शन के बीच सही वैरिएंट चुनना थोड़ा कठिन हो सकता है।
काफी प्रैक्टिकल ऑप्शन है ZXI
अगर व्यावहारिक नजरिए से देखा जाए, तो पूरे लाइनअप में ZXI वैरिएंट सबसे बेहतरीन और ‘वैल्यू फॉर मनी’ मॉडल है। यह वैरिएंट उन ग्राहकों के लिए बिल्कुल सही है जो बिना बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए सभी जरूरी और मॉडर्न फीचर्स पाना चाहते हैं। बता दें कि ZXI वैरिएंट में आपको जरूरत के वो तमाम फीचर्स मिल जाते हैं, जिनके लिए अक्सर लोग ज्यादा पैसे देकर टॉप वैरिएंट खरीदते हैं।
फीचर्स भी है दमदार
ब्रेजा ZXI वैरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश-स्टार्ट/स्टॉप बटन और एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें बेसिक स्टील रिम्स की जगह खूबसूरत अलॉय व्हील्स और शानदार एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सफर को आरामदायक बनाने के लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और रियर वाइपर-वाशर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स और सीएनजी का ऑप्शन भी मिल जाता है।
क्यों यह ऑप्शन है बेस्ट?
बाकी वैरिएंट्स की तुलना करें तो इसका बेस मॉडल LXI काफी बेसिक है। इसमें मॉडर्न फीचर्स और लुक की कमी महसूस होती है। इसके बाद वाला VXI वैरिएंट ठीक-ठाक तो है, लेकिन इसमें सनरूफ और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं। वहीं, सबसे टॉप वैरिएंट ZXI+ में 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कुछ प्रीमियम फीचर्स मिलते तो हैं, लेकिन उसके लिए आपको काफी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। इसलिए ZXI वैरिएंट कीमत और फीचर्स के मामले में सबसे संतुलित ऑप्शन बनता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
