कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन में सुधार नहीं हो तो टीम इंडिया से बाहर कर देना चाहिए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने पिछली छह टी20 मैचों में एक बार भी 20 का आंकड़ा नहीं छुआ है।
‘शत प्रतिशत वापस बुलाया जाएगा’
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, ”अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड कप से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में विरोधी टीमों ने तोड़ निकल लिया है। मुझे लगता है कि अब उनके खिलाफ कड़ा फैसला लेना होगा। मुझे लगता है कि संजू को अब फिर से मौका दिया जाएगा। उन्हें शत प्रतिशत वापस बुलाया जाएगा। सिलेक्टर्स को कड़ा फैसला लेना ही होगा।” टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैमसन भी भारतीय जर्सी में फॉर्म नहीं दिखे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए चार टी20 मैचों में महज 33 रन बनाए हैं। 31 वर्षीय सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया था। उनकी गैर मौजदूगी में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की और छाप छोड़ने में सफल रहे।
‘तीनों मैच खेलते देखकर अच्छा लगा’
वहीं, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने 24 वर्षीय तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की। चोट से वापसी करने वाले मयंक ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए। वह 2024 के बाद भारतीय टीम की ओर से खेले थे। श्रीकांत ने कहा, ”मयंक यादव को तीनों मैच खेलते देखकर अच्छा लगा। उसके लिए बहुत खुश हूं। वह बहुत कंसिस्टेंट रहा। भारत का भविष्य बहुत अच्छा है। आपको सही युवाओं को सपोर्ट करना होगा। मुझे अशोक शर्मा से भी कोई दिक्कत नहीं है।” बता दें कि भारत की सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम को लंबा ब्रेक मिला। भारतीय टी20 टीम अब सीधे एशियन गेम्स 2026 में उतरेगी, जिसका आगाज 17 सितंबर से होगा। एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में अभिषेक, सैमसन और सूर्यवंशी शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.