सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षण को स्थगित कर दिया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी।
आयोग के मुताबिक, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के पत्र संख्या-10538, दिनांक 27 अगस्त 2026 के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जारी किए गए विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण को आगामी सूचना तक स्थगित रखा गया है।
इसका अर्थ है कि जिन अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पीईटी और शारीरिक माप परीक्षण के लिए चयनित किया गया था, उन्हें अभी शारीरिक परीक्षा के लिए इंतजार करना होगा।
नई तारीख कब जारी होगी?
बता दें कि, आयोग ने अभी तक पीईटी और शारीरिक माप परीक्षण के आयोजन की नई तारीख की घोषणा नहीं की है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा नई तारीख से संबंधित सूचना बाद में प्राकाशित की जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थियों को आयोग की तरफ से जारी होने वाली अगली सूचना तक इंतजार करना होगा।
क्या बदला है?
– शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर हो गई है।
– शारीरिक माप परिक्षण अगले आदेश तक टाल दिया है।
– नई परीक्षा तिथि अभी घोषित हुई है।
– आयोग बाद में नई तारीख की सूचना जारी करेगा।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती के अभियान के जरिए बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के कुल 1,799 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए आयोग ने 23 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती के लिए मुख्य रुप से परीक्षा में कुल 35,857 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन्हीं उम्मीदवारों में से निर्धारित प्रकिया के तहत शरीरिक परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.