ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वेच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एक समारोह में पीएम मोदी को यह सुप्रीम अवार्ड दिया। इससे पहले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दोनों राष्ट्राध्यक्ष कर रहे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, तकनीक, ऊर्जा, कारोबार और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने की दिशा में आगे बढ़ने की घोषणा की गई।
दोनों देशों ने कई अहम फैसले लिए
द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने कई अहम फैसले लिए हैं और इन पर दोनों पक्षों की टीमें भी एकमत हैं। उन्होंने बताया कि आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक कोऑर्डिनेशन काउंसिल बनाई जाएगी। इसके साथ ही दोनों देशों के संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाने का फैसला किया गया है।
बिज़नेस समिट का करेंगे आयोजन
पीएम मोदी ने कहा, “हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद (Coordination Council) का गठन करेंगे। हम अपने संयुक्त आयोग (Joint Commission) को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर एक बिज़नेस समिट का आयोजन करेंगे जिसमें दोनों देशों के बिज़नेस लीडर्स शामिल होंगे। हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे। आज, हम तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाएं कर रहे हैं। हमें उनकी क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए एक रोडमैप बनाना चाहिए। आपके देश में ‘न्यू ताशकंद’ जैसे मेगा-प्रोजेक्ट चल रहे हैं, भारत में हमने गुजरात में GIFT सिटी बनाई है। आपके यहां से एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हमें खुशी होगी जो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का अध्ययन कर सकते हैं।”
मिर्जियोयेव ने की भारत की प्रगति की तारीफ
राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, मेरा मानना है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है। भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है। वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज़ और प्रभाव और भी मज़बूत हुआ है। आपके करीबी दोस्तों के तौर पर, हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।”
इससे पहले दो दिन की यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.