भारतीय मार्केट में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) गाड़ियों का क्रेज अब धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। इसे देखते हुए JSW ग्रुप और चीन की ऑटोमेकर चेरी भारत में एक नई PHEV SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है।
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
इस SUV का सबसे बड़ा मुख्य आकर्षण इसका पावरफुल प्लग-इन हाइब्रिड इंजन सेटअप है। इसमें 1.5-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 26.7kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ आता है। सिर्फ इसका पेट्रोल इंजन ही 154bhp की पावर और 220Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसे सिंगल-मोटर FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) और डुअल-मोटर AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों ही ऑप्शंस में पेश करेगी।
हैरान करने वाला है माइलेज
माइलेज के मामले में यह गाड़ी सबको हैरान करने वाली है। सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चलने पर इसकी बैटरी करीब 139 किलोमीटर तक की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज बैटरी और हाइब्रिड मोड पर यह SUV करीब 125 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा लैब टेस्ट का है, जो शुरुआत में पूरी तरह चार्ज बैटरी का उपयोग करता है। जब बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, तब भी यह कार लगभग 18.5 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देने में सक्षम है।
फीचर्स भी होगी दमदार
फीचर्स के मामले में यह SUV बेहद हाई-टेक और लग्जरी अहसास देने वाली है। इसके केबिन में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 15.6-इंच का बहुत बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा कार में 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो सामने आए टीजर से साफ होता है कि जेटौर T2 का लुक बेहद दमदार और स्पोर्टी है। इसमें गोल शेप के अंदर हॉरिजॉन्टल LED हेडलाइट्स, पिक्सल-शेप वाले LED फॉग लैंप्स, मस्कुलर बंपर और एक चौड़ा बोनट देखने को मिलेगा। भारतीय बाजार में इस SUV पर ‘Jetour’ की जगह ‘JSW’ की बैजिंग देखने को मिलेगी। शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स और दमदार लुक्स के साथ यह नई SUV भारतीय बाजार में हाइब्रिड कारों के मुकाबले को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। न्यूज वेबसाइट, indiacarnews के अनुसार, इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 30 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.