अनजान या जान-पहचान किसी के सामने भी खुद की वैल्यू चाहते हैं और ये चाहते हैं कि लोग आपकी इज्जत करें तो ये 6 काम ना करें। इन कामों से ऐसा लगता है कि आपमे आत्मविश्वास की कमी है, जानें कौन से 6 कामों को इग्नोर करें।
कम या बहुत ज्यादा हंसना
अगर आप अनजान लोगों से मिलते हैं और लगातार हंसते रहते हैं तो ये आपके लो कॉन्फिडेंस लेवल को दिखाता है और अगर आप बिल्कुल भी नहीं हंसते और काफी गंभीर बने रहते हैं तो भी ऐसा लगता है कि आपमे आत्मविश्वास की कमी है। इसलिए जब भी आप ऐसे लोगों से मिले जो अनजान हो या बहुत कम बार उनसे मिले हैं तो उनके सामने बिल्कुल शांत और नेचुरल एक्सप्रेशन चेहरे का देना चाहिए।
खुद के बारे में ज्यादा एक्सप्लेन करना
अपने हर डिसीजन और एक्शन के बारे में एक्प्लेन करना जरूरी नहीं, अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपके लो कॉन्फिडेंस लेवल को दिखाता है। अपनी बातों को बिल्कुल साफतौर पर बोलें और उन बातों को बोलने के बाद उसकी सफाई ना दें। ये आदत आपके लो कॉन्फिडेंस लेवल को दिखाती है।
शरीर का पोश्चर भी मैटर करता है
अगर आप अनजान लोगों के सामने खड़े होकर लगातार नीचे देखते हैं या फिर हिलते रहते हैं तो ये लो कॉन्फिडेंस लेवल को दिखाता है। जब भी किसी से मिलें तो अपने शरीर के पोश्चर को बिल्कुल नॉर्मल और कंट्रोल में रखें, ये आपके क्लास और कॉन्फिडेंस दोनों को मेंटेन करता है।
हमेशा कैजुअली रेडी होना
हर मौका कैजुअली रेडी होने का नहीं होता। आप जिस मौके पर जा रहे, जिस काम से जा रहे और जिससे मिलने जा रहे, इन सारी बातों को ध्यान में रखकर ही कपड़ों को चुनना चाहिए। हर जगह आपकी जीस, टीशर्ट जैसे कैजुअल कपड़े काम नहीं आते।
बहुत ज्यादा रिएक्ट करना
हर बात पर कमेंट करना, उसके क्रिटिसाइज करना या फिर हर बात पर बोलना दिखाता है कि आप इमोशनल होकर हर बात पर रिएक्ट कर रहे हैं। जब भी लोगों के बीच में हों तो हमेशा सोच-समझकर बोलना, कम बोलना, शांत रहना और सुनना दिखाता है कि आपका खुद पर सेल्फ कंट्रोल है।
आपके ऐक्शन और वर्ड दोनों एक से होने चाहिए
जो बातें आप बोल रहे हैं, वैसा व्यवहार आपके खुद के अंदर भी लोगों को दिखना चाहिए, तभी रिस्पेक्ट मिलती है और लोग आपको ज्यादा गंभीरता से लेते हैं।
जब आप इन 6 बातों का ध्यान हमेशा लोगों से मिलते वक्त रखते हैं तो आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.