चिकन-मटन खाना पसंद है तो उसके स्वाद को दोगुना करने के लिए घर में बने मीट मसाले को डालें। अब मीट मसाले में कितने मसाले कितनी मात्रा में पड़ेंगे ये जानना है तो शेफ मसरूर की ये रेसिपी नोट कर लें।
चिकन-मटन के शौकीन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। दरअसल, काफी सारे लोग सावन के दिनों में नॉनवेज से दूर रहते हैं। ऐसे में नया महीना लगते ही उनकी मीट से दूरी खत्म हो चुकी है और वो टेस्टी चिकन का भोग लगाने के लिए तैयार हैं और कई तो खा भी चुके होंगे। अगर घर में बना रहे चिकन का स्वाद लाजवाब और अथेंटिक चाहते हैं, जिससे मीट की खुशबू मसालों के साथ घुलकर आपकी भूख को बढ़ा दे तो मीट मसाला बनाना सीख लें। शेफ मसरूर ने इस मीट मसाले की रेसिपी को शेयर किया है। जिसकी हर सामग्री की अपनी महक और स्वाद से मीट के फ्लेवर को दोगुना किया जा सकता है। नोट कर लें इंग्रीडिएट्स और बनाने का तरीका।
मीट मसाला पाउडर बनाने की सामग्री
साबुत धनिया 86 ग्राम
जीरा साबुत 30 ग्राम
सूखी लाल मिर्च 30 ग्राम
काली मिर्च 18 ग्राम
सौंफ 15 ग्राम
हरी छोटी इलायची 12 ग्राम
काली बड़ी इलायची 10 ग्राम
दालचीनी 8 ग्राम
लौंग 5 ग्राम
जायफल 2 ग्राम
जावित्री 3 ग्राम
नमक 10 ग्राम
हल्दी पाउडर 10 ग्राम
लहसुन पाउडर 9 ग्राम
हींग पाउडर 2 ग्राम
मीट मसाला बनाने का तरीका
- खड़े मसालों को मिलाकर वजन 250 ग्राम होगा। इसे आप बाजार से ठीक इसी मात्रा में खरीदकर ले आएं। मसालों की मात्रा अगर सही है तो टेस्ट भी बिल्कुल परफेक्ट मिलेगा।
- फिर पैन में सबसे पहले साबुत धनिया, फिर जीरा डालें और साथ ही धीरे-धीरे सारे मसालों को डालें। छोटी इलायची, बड़ी इलायची, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी, सोंठ, सौंफ, जावित्री, जायफल को पैन डालें। सारी चीजों को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें।
- जायफल को पत्थर से तोड़कर छोटे टुकड़ों में कर लें। जिससे ये मिक्सी में आसानी से पिस सकें।
- मसाले जब भुन रहे हो तो उसी समय नमक 10 ग्राम के करीब डाल दें। नमक डालने से खड़े मसाले पैन के अंदर जलते नहीं हैं और अच्छी तरह से भुन जाते हैं।
- जब सारे मसाले अच्छी तरह से भुनने लगें तो सबसे आखिरी में कसूरी मेथी डाल दें।
- रोस्ट मसालों को ठंडा हो जाने दें। ठंडा होते ही फौरन इन्हें मिक्सी के जार में डालें और फिर इसमे मसालों की सामग्री में लिखे हुए हल्दी पाउडर और हींग को डालकर रुक-रुक कर पीसें।
- बस थोड़ी देर में बढ़िया घर में ही टेस्टी मीट मसाला बनकर तैयार ह जाएगा।
- ध्यान रहे कि करीब एक किलो मीट है तो उसमे एक से डेढ़ चममच मीट मसाला डालें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.