IND W vs THAI W LIVE Score: महिला एशिया कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला आज थाइलैंड से हो रहा है। यह मैच 8 बजे रात से शुरू होगा। साढ़े 7 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगी।
महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम आज अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। भारत का पहला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ होगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। 7:30 बजे दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगी।
IND VS THAI LIVE Score Full Scorecard
टी-20 विश्व कप में मिली हार की कसक को शांत करने के लिए भारत को इस एशिया कप को जीतना जरूरी होगा। हाल ही में संपन्न हुए विश्व कप में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इन तमाम खराब प्रदर्शनों के बावजूद बोर्ड ने पुराने कप्तान और कोच पर भरोसा जताया है। एक बार फिर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। थाइलैंड की टीम भारत की तुलना में उतनी मजबूत नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया के जीतने के चांसेंस इस मैच में ज्यादा हो सकते हैं। हालांकि, क्रिकेट ऐक्शन का खेल होता है और दोनों में से जो भी टीम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करेगी वही मैच जीतेगी। एशिया कप के लिए भारत और थाइलैंड दोनों टीमों का स्क्वॉड नीचे दिया गया है।
एशिया कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिका रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत।
थाईलैंड महिला टीम का स्क्वॉड: एफिसारा सुवानचोनराथी, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपोर्न लाओमी, नन्नाफट चैहान, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, ओनिचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग, कोरानित सुवानचोनराथी, चायनिसा फेंगपैन, थानराडा सीसावन, नट्टकन चन्तम।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.