पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम रविवार को जोफ्रा आर्चर की तेज रफ्तार गेंद पर कैच आउट हुए। हालांकि उन्होंने बिना गेंद देखे शॉट खेला, जिससे गेंद बैट में लगने के बाद उनके हेलमेट पर जाकर लगी।
बाबर के हेलमेट पर लगी गेंद
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान की बल्लेबाजी जारी सीरीज में बेहद निराशाजनक रही और ऐसे में उनके लिए ये लक्ष्य हासिल करना बेहद मुश्किल है। पाकिस्तान की शुरुआत फिर खराब रही। टीम ने सात के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। जोफ्रा आर्चर ने शॉर्ट पिच गेंदें डालकर उन्हें काफी परेशान किया और वह शॉट खेलते समय काफी असहज दिखे। 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने बाबर आजम को अपना शिकार बनाया। पाकिस्तानी कप्तान आर्चर की रफ्तार और उछाल लेती गेंद पर खुद को संभाल नहीं सके और बिना देखे शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगी और हेलमेट पर लगते हुए स्लिप की तरफ चली गई, जहां वह कैच आउट हो गए।
पाकिस्तान कप्तान वापसी पर रहे फ्लॉप
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाथ के चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। टीम में लौटे लेकिन केवल आठ रन ही बना सके। उन्हें टंग की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स ने थर्ड स्लिप पर कैच आउट किया, जबकि दूसरी पारी में 8 गेंद में 6 रन ही बना पाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस 6 और अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बाबर के आउट होने के बाद शान मसूद और सउद शकील ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड में छह पारियों में 65.75 की औसत से तीन अर्धशतक भी लगाए हैं और मेजबान टीम के खिलाफ 14 पारियों में 53.83 की औसत से छह अर्धशतक और एक शतक बनाया है। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम उंगली की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.