ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 9 बजे राहुल और संजना के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था।
राहुल ने शादी से किया था मना
राहुल के शादी से इनकार करने से नाराज संजना हिंडन पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। प्रेमिका को बचाने के लिए राहुल ने भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहुल को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन संजना का अभी तक पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता युवती की तलाश कर रही है। संजना के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी राहुल के संपर्क में थी और शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.