पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने वाले एशिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट चटकाए।
72 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले में 130 रन देकर नौ विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। अब्बास के नाम अब लॉर्ड्स में किसी एशियाई गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज हो गए हैं और वह इस महाद्वीप से मैच में नौ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में दो बार आठ या उससे अधिक विकेट लेने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी भी हैं। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव 44 साल पहले इस ऐतिहासिक मैदान पर आठ विकेट लेने वाले पहले एशियाई तेज गेंदबाज बने थे, उसके बाद से अब्बास उन चार अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने इस उपलब्धि की बराबरी की है। मोहम्मद अब्बास 36 साल और 170 दिन की उम्र में लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने वाले एशिया के इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड 72 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीनू मांकड़ के नाम था। उन्होंने 1952 में 36 साल 68 दिन की उम्र में ये कमाल किया था।
स्पिनरों की बात करें तो एशिया के स्पिन गेंदबाजों में सिर्फ यासिर खान के लॉर्ड्स पर इससे बेहतर गेंदबाजी आंकड़े हैं। पाकिस्तान के स्पिनर ने 2016 में लॉर्ड्स पर 10 विकेट लिए थे। अब्बास लॉर्ड्स पर दो बार आठ या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान ग्लेन मैकग्रा (तीन बार), वेस्टइंडीज के दिग्गज मैल्कम मार्शल और चार्ल्स टर्नर इस लिस्ट में शामिल हैं। लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज का रिकॉर्ड पूर्व दक्षिण अफ्रीकी जियोफ चब के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1951 में 77 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उस समय उनकी उम्र 40 साल और 71 दिन थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.