दीप्ति शर्मा ने रविवार को भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 150 मैच पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं।
हरमनप्रीत-मंधाना के क्लब में दीप्ति
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम है। उन्होंने 202 मैच खेले हैं, जबकि स्मृति मंधाना ने 171 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन दोनों के अलावा दीप्ति शर्मा 150 या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। दीप्ति महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 150 मैचों का आंकड़ा पार करने वाली 12वीं महिला क्रिकेटर भी बन गईं हैं। थाईलैंड मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 149 मैचों में 1270 रन बनाने के साथ 168 विकेट भी लिए हैं।
वर्ल्ड कप विनर और महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने एक नई मर्सिडीज़-बेंज़ खरीदकर अपनी ज़िंदगी में लग्ज़री का तड़का लगाया है। भारतीय क्रिकेट स्टार ने अपनी नई कार के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं हैं।
भारत का एशिया कप में शेड्यूल
महिला एशिया कप के इतिहास में सात खिताब जीतकर सबसे सफल रही भारतीय टीम को पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। हरमनप्रीत और उनकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ कर रही है और इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग चीन का सामना करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। ग्रुप बी में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बंगलादेश, मेजबान यूएई और टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे। विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत 2024 के पिछले संस्करण में उपविजेता रहने के बाद एक बार फिर महाद्वीपीय खिताब जीतने की कोशिश करेगा। वे दाम्बुला में फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन श्रीलंका से आठ विकेट से हार गए थे। भारत का इस टूर्नामेंट में ऐतिहासिक रूप से दबदबा रहा है; टीम ने वनडे प्रारुप में शुरुआती चार टूर्नामेंट जीते और फिर 2012, 2016 और 2022 में तीन टी-20 खिताब अपने नाम किए।
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.