मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन इतिहस रचा, उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया जो इससे पहले सिर्फ 5 ही भारतीय गेंदबाज कर पाए. बता दें कि शमी ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं, जिसका सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन के साथ आज से शुरू हुआ. शमी आज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में खेले. हालांकि इस टीम के कप्तान ईशान किशन हैं, लेकिन पहले दिन चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में वैभव ने कमान संभाली, जो टीम में बतौर उपकप्तान चुने गए हैं.
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सेंट्रल जोन की पहली पारी 266 रनों पर सिमट गई, अंतिम विकेट के साथ पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा भी हुई. आर्यन जुयाल ने 46 रन बनाए, जो वैभव द्वारा लिए गए रिव्यू के चलते आउट हुए. दरअसल अंपायर ने उन्हें नॉट-आउट दिया था, लेकिन तब कप्तानी कर रहे वैभव ने रिव्यू ले लिया था. रिंकू सिंह ने 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम के स्कोर को 266 तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 3-3 विकेट लिए. मोहम्मद शमी और कुनैन कुरैशी ने 2-2 विकेट चटकाए.
मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास
शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की पहली पारी में यश राठौड़ के रूप में पहला विकेट लिया. इसके बाद उन्होंने अरशद खान को 1 के स्कोर पर चलता किया, जो उनका दूसरा और इस पारी का नौवां विकेट था. इन 2 विकेट के साथ उन्होंने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 विकेट पूरे कर लिए हैं. वह फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 में मिलाकर 900 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय बन गए हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2027 में नहीं दिखेंगे 3 दिग्गज क्रिकेटर, एक रह सकता है अनसोल्ड
शमी ने फर्स्ट क्लास में 379, लिस्ट ए में 283 और टी20 में 280 विकेट लिए हैं. आने वाली 3 तारीख (सितंबर) को शमी अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे, जिन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 229, 206 और 27 विकेट लिए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘अब मैं पाकिस्तान…’, ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद मोहम्मद आमिर का बड़ा खुलासा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.