भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, बैटरी की ऊंची कीमत के कारण अक्सर लोग इन्हें खरीदने से हिचकिचाते हैं। इसी समस्या का हल बनकर आई है ‘बैटरी-ऐज-अ-सर्विस’ यानी BaaS स्कीम।
Kia Syros EV
किआ की यह नई सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV BaaS स्कीम के तहत महज 7.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। जबकि बिना इस स्कीम के इसकी कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस प्लान को चुनकर ग्राहक शुरुआती खरीद पर करीब 5.50 लाख रुपये सीधे बचा सकते हैं। इसके 42 kWh बैटरी पैक के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर और 51.4 kWh वर्जन के लिए 3.80 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया तय किया गया है।
MG Tomahawk EV
एमजी की यह नई इलेक्ट्रिक SUV 69.2 kWh बैटरी के साथ आती है। यह जो सिंगल चार्ज में 517 किमी की रेंज का दावा करती है। बता दें कि BaaS प्लान के तहत इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जिससे सीधे 6.01 लाख रुपये की बचत होती है। इस गाड़ी की बैटरी का किराया 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है और यह 5-सीटर व 7-सीटर दोनों ऑप्शन में आती है।
MG Tomahawk PHEV
यह भारत की सबसे दिलचस्प प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियों में से एक है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh की बैटरी मिलती है। बिना BaaS के इसकी कीमत 25.69 लाख रुपये है, लेकिन BaaS के साथ यह 21.79 लाख रुपये में मिल जाती है। इसमें बैटरी का किराया 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर है और यह बिना पेट्रोल के भी 115 किमी से ज्यादा चल सकती है।
Mahindra BE 6 Sporteq
महिंद्रा की यह धांसू इलेक्ट्रिक कार BaaS प्लान में 11.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इससे ग्राहकों को सीधे 8 लाख रुपये की भारी छूट मिलती है। महिंद्रा का प्लान थोड़ा अलग है, जिसमें बैटरी का मालिकाना हक पहले दिन से ग्राहक के पास ही रहता है और वे इसकी किस्त आसान EMI में देते हैं। इसमें गूगल जेमिनी AI जैसे आधुनिक फीचर्स और 682 किमी तक की शानदार रेंज मिलती है।
Mahindra XEV 9S
बड़ी 7-सीटर फैमिली कार की तलाश कर रहे लोगों के लिए Mahindra XEV 9S एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरी है। बता दें कि BaaS स्कीम के तहत इसकी शुरुआती कीमत 12.65 लाख रुपये रखी गई है। जबकि बिना इस स्कीम के यह 20.65 लाख रुपये में आती है। महिंद्रा की फिक्स्ड EMI संरचना के हिसाब से इसकी बैटरी की प्रभावी लागत लगभग 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर बैठती है।
Mahindra XEV 9e
महिंद्रा की यह प्रीमियम कूपे इलेक्ट्रिक SUV भी INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। बता दें कि BaaS स्कीम के साथ इसकी कीमत 13.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इससे आपकी जेब पर शुरुआती दौर में 8 लाख रुपये का बोझ कम पड़ता है। कंपनी इसमें भी फिक्स्ड EMI मॉडल का इस्तेमाल करती है, जिसकी औसत लागत 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर के आसपास आती है।
Hyundai Creta Electric
हुंडई की मशहूर क्रेटा का इलेक्ट्रिक अवतार BaaS प्लान के जरिए 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बिना इस स्कीम के इसकी कीमत 18.03 लाख रुपये है, यानी आप सीधे 7.04 लाख रुपये बचा सकते हैं। इसकी बैटरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर है। इसमें लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ 3 साल बाद 60 पर्सेंट एश्योर्ड बायबैक का भी ऑप्शन मिलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.