सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कुलदीप यादव पाकिस्तान मैच की शुरुआत में गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन वह उन्हें बाद में इस्तेमाल करना चाहते थे, इस बीच कुलदीप ने एक कैच छोड़ा दिया, जिससे सूर्यकुमार गुस्सा हो गए थे।
कुलदीप थोड़ा दुखी थे
सूर्यकुमार यादव ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मैच जब शुरू हुआ तो उनको गेंदबाजी करवाने का समय नहीं था। वह थोड़ा दुखी थे और गेंदबाजी करना चाहते थे। मैंने अक्षर पटेल का स्पैल पूरा किया और फिर तिलक, वरुण और हार्दिक ने गेंदबाजी की। उसने (कुलदीप) कहा, ‘मेरी गेंदबाजी क्यों नहीं आ रही है?’ जब वह लॉन्ग ऑन पर थे तो कैच लेने का मौका बना था। वह बहुत आराम से दौड़े और उनकी काबीलियत के हिसाब से यह एक आसान कैच था।”
उन्होंने आगे कहा, ”उन्होंने कैच छोड़ दिया और उस समय मैं उन पर गुस्सा हुआ। अगर उसने थोड़ा प्रयास करते हुए कैच छोड़ा होता तो ये ठीक रहता, लेकिन उन्होंने ज्यादा प्रयास नहीं किया।” सूर्यकुमार ने बताया कि टीवी पर जिस तरह दोनों के बीच तनाव को दिखा, वास्तव में वैसा कुछ नहीं हुआ था। उस समय दोनों खिलाड़ी दुखी थी।
मैंने रील बनाया
सूर्यकुमार ने कहा, ”जब हम मैच के बाद मिले, हमने गुस्से में एक दूसरे को देखा। हमने एक दूसरे को गुस्से से देखा। ऐसा स्क्रीन पर देखने से लगा लेकिन ये मजाक था। अहमदाबाद में उतरने के बाद मुझे रील बनाने का आइडिया आया है। कई बार माहौल को थोड़ा हल्ला करना सही रहता है।”
सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के साथ ही ब्रिटेन दौरे के लिए भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया। सूर्यकुमार ने बताया कि वह करीब 40-50 दिन तक घर पर रहे और उनके मन में क्रिकेट को लेकर कई सवाल चल रहे थे। उन्होंने कहा, ”मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं? क्या मुझे खेलना भी है या नहीं?” उन्होंने कहा, ” इस दौरान मेरी पत्नी ने मुझे याद दिलाया कि मैंने 20 साल पहले क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था और उसी जुनून को फिर से जगाने की सलाह दी।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.