एसबीआई कैपिटल की तरफ से कितने प्रतिशत शेयर बेचे जा रहे?
उन्होंने कहा, ”हम इस विनिवेश में भाग ले रहे हैं। एसबीआई का 0.65 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स का 0.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। दोनों के पास हिस्सेदारी है, इसलिए एसबीआई समूह के स्तर पर यह करीब एक प्रतिशत होगी। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के शामिल होने पर यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है।” फिलहाल एसबीआई के पास एनएसई में 3.23 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेट्टी ने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में बैंक की अन्य सब्सिडियरी में हिस्सेदारी के मौद्रीकरण की कोई योजना नहीं है।
पिछले हफ्ते SBI ने बेच दिया था 10 प्रतिशत हिस्सा
पिछले महीने एसबीआई ने अपने विदेशी साझेदार अमुंडी के साथ मिलकर एसबीआई म्यूचुअल फंड में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया था। देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का 9,800 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम 42 गुना अभिदान के साथ सफल रहा था। इस सौदे के बाद एसबीआई की एसबीआई म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी 61.76 प्रतिशत से घटकर 55.46 प्रतिशत रह गई, जबकि अमुंडी की हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत घटकर 32.56 प्रतिशत पर आ गई।
होम लोन कैटगरी पर SBI का निगाह
शेट्टी ने कहा कि होम लोन के क्षेत्र में मजबूत मांग के चलते एसबीआई का गृह ऋण पोर्टफोलियो चालू तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने कहा, ”उम्मीद है कि हम इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच जाएंगे।”
देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने पिछले वित्त वर्ष में ही नौ लाख करोड़ रुपये के आवास ऋण पोर्टफोलियो का आंकड़ा पार कर लिया था।
शेट्टी के अनुसार, होम लोन कैटगरी में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है। बैंक ने देशभर में ग्राहकों के लिए आवास ऋण को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत देशभर में उसके 460 से अधिक गृह ऋण प्रसंस्करण केंद्र हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.