भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल फेंकने पर गेंदबाजी कोच पर भी जुर्माना लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फाइन के पैसों का इस्तेमाल टीम डिनर पर हो।
उन चीजों पर ध्यान देते हैं
सुनील गावस्कर ने मिड-डे के अपने कॉलम में लिखा, ”भारतीय गेंदबाजों द्वारा फेंकी जा रही नो-बॉल की काफी चर्चा हो रही है। इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इससे मैच का रूख बदल सकता है। खेल के ऐसे बहुत कम पहलू हैं जो पूरी तरह खिलाड़ियों के नियंत्रण में होते हैं, जिसमें बल्लेबाज द्वारा क्रीज पर गार्ड लेना तथा गेंदबाज द्वारा नो-बॉल न फेंकना ऐसे ही दो पहलू हैं। खिलाड़ी जब इंटरव्यू में आते हैं, तो कहते हैं कि वे उन चीजों पर ध्यान देते हैं जो उनके नियंत्रण में हैं। आज, रन-अप को नापने के लिए टेप मेजर उपलब्ध होने के बावजूद, बॉलिंग क्रीज पर पैर आगे निकलने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।”
जुर्माने की आधी रकम लगाई जाए
उन्होंने आगे कहा, ”भारतीय टीम के स्पिन कोच ने मजाक में कहा कि नो-बॉल के बाद फ्री हिट देने से इस गलती पर लगाम लग सकती है। कृपया, इस तरह की सजा से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और आसान न बनाएं। वैसे भी पहले ही एक ओवर में बाउंसर की संख्या दो तक सीमित करने और बाउंड्रीज को पास लाने से रन बनाना थोड़ा आसान हो गया है। इसके बजाए क्यों ना हर बार गलती दोहराने पर जुर्माना दोगुना कर दिया जाए और गेंदबाजी कोच पर भी जुर्माने की आधी रकम लगाई जाए। फाइन के पैसों का इस्तेमाल दौरा खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के अलग होने से पहले टीम डिनर के लिए किया जा कता है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.