ड्वेन ब्रावो की गिनती टी20 क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक की जाती है। उन्होंने वेस्टइंडीज की नेशनल टीम के साथ-साथ दुनिया भर की टी20 लीग्स में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने उनके शानदार योगदान को देखते हुए उनकी मशहूर 47 नंबर की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। CPL के इतिहास में यह खास सम्मान पाने वाले ड्वेन ब्रावो पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि CPL 2026 का 18वां मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेला गया था, जिसमें सैम अयूब ने शानदार सेंचुरी लगाई थी।
खिलाड़ी के तौर पर पांच CPL खिताब जीत चुके हैं ब्रावो
ब्रावो CPL के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में 5 बार और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) के हेड कोच के रूप में 1 बार, यानी कुल 6 बार खिताब जीता है। अपने CPL करियर में उन्होंने 107 मैच खेलकर 129 विकेट लिए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दबाव के वक्त गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने की उनकी काबिलियत ही उन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। TKR के कई चैंपियनशिप जीतने वाले कैंपेन में उनका अहम रोल था और उन्होंने फ्रेंचाइजी को CPL के इतिहास की सबसे सफल टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई।
ब्रावो का इंटरनेशनल करियर रहा शानदार
ब्रावो ने साल 2024 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनका क्रिकेट करियर बेहतरीन रहा और वे T20 के सबसे शानदार ऑलराउंडरों में गिने गए। संन्यास के बाद भी वे क्रिकेट से दूर नहीं हुए और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के मुख्य कोच बनकर फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। ब्रावो अपने इंटरनेशनल करियर में 40 टेस्ट, 164 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने में कामयाब रहे। टी20 फॉर्मेट में वह 582 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वह 631 विकेट लेने में कामयाब रहे।
नाइट राइडर्स ग्रुप के CEO वेंकी मैसूर ने दिया बड़ा बयान
नाइट राइडर्स ग्रुप के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम और CPL के लिए ड्वेन ब्रावो का योगदान बहुत बड़ा है, जिसे शब्दों या आंकड़ों में नहीं आंका जा सकता। उनकी 47 नंबर की जर्सी को रिटायर करके टीम यह तय करना चाहती है कि उनकी यादें और पहचान हमेशा फ्रेंचाइजी से जुड़ी रहें। CPL के इतिहास में यह खास सम्मान पाने वाले वह सबसे सही और हकदार खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें
नामीबिया से मात खाने के बाद साउथ अफ्रीका की धमाकेदार वापसी, ब्रेविस ने तूफानी पारी खेलकर दिलाई जीत
वैभव सूर्यवंशी को बीच मैच में मिली कप्तानी, ईस्ट जोन के कप्तान चोटिल होकर मैदान से गए बाहर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.