- Hindi News
- Lifestyle
- Beauty Product Fraud; Fake Cosmetics Skin Side Effects | Lipstick Sunscreen Toxic Chemicals
- कॉपी लिंक
लिपस्टिक, फाउंडेशन, काजल या सनस्क्रीन जैसे कॉस्मेटिक्स आज कई लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ज्यादातर लोग इन्हें स्किन केयर और बेहतर लुक के लिए यूज करते हैं। लेकिन बढ़ती डिमांड की वजह से बाजार में नकली और खराब क्वालिटी के कॉस्मेटिक्स भी बिक रहे हैं।
समस्या यह है कि फेक कॉस्मेटिक्स दिखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। ऐसे में ये प्रोडक्ट्स स्किन और सेहत के लिए रिस्क पैदा करते हैं।
‘लोकल सर्कल्स’ के एक सर्वे के मुताबिक, पिछले तीन साल में कॉस्मेटिक्स खरीदने वाले 26% लोगों को किसी-न-किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से एलर्जी हुई। वहीं, सर्वे में शामिल 40% लोगों ने बताया कि उनके खरीदे गए एक या उससे ज्यादा प्रोडक्ट नकली थे।
इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में फेक कॉस्मेटिक्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- इनके इस्तेमाल से क्या हेल्थ रिस्क हो सकते हैं?
- सुरक्षित कॉस्मेटिक्स का चुनाव कैसे करें?
एक्सपर्ट- डॉ. भावुक धीर, कंसल्टेंट- डर्मेटोलॉजी, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली
सवाल- फेक कॉस्मेटिक्स क्या होता है?
जवाब- फेक कॉस्मेटिक्स ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, जिन्हें किसी मशहूर ब्रांड की नकल करके बनाया और बेचा जाता है। इनकी पैकेजिंग, लोगो और डिजाइन असली प्रोडक्ट जैसे दिखते हैं। लेकिन इन्हें तय क्वालिटी और सुरक्षा मानकों के बिना तैयार किया जाता है। ऐसे प्रोडक्ट्स में हानिकारक इंग्रीडिएंट्स हो सकते हैं। इससे स्किन और आंखों को नुकसान पहुंचता है।
सवाल- फेक और सस्ते कॉस्मेटिक्स में कौन-से खतरनाक तत्व हो सकते हैं?
जवाब- ऐसे प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस की क्वालिटी चेक नहीं होती है। इसलिए इनमें कुछ हानिकारक केमिकल्स, हैवी मेटल्स और सूक्ष्मजीव मौजूद हो सकते हैं। ग्राफिक में ऐसे तत्वों की लिस्ट देखिए-

सवाल- फेक कॉस्मेटिक्स यूज करने से क्या प्रॉब्लम हो सकती है?
जवाब- फेक कॉस्मेटिक्स में घटिया या नकली सामग्री हो सकती है। इनके इस्तेमाल से त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है, जैसेकि-
- त्वचा पर जलन, खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं।
- एलर्जी या सूजन हो सकती है।
- चेहरे पर मुंहासे और दाने बढ़ सकते हैं।
- त्वचा रूखी या संवेदनशील हो सकती है।
- आंखों के मेकअप से आंखों में जलन या संक्रमण हो सकता है।
- होंठों के उत्पाद से सूजन या एलर्जी हो सकती है।
कुछ नकली उत्पादों में हानिकारक रसायन होने पर लंबे समय तक इस्तेमाल से गंभीर नुकसान भी हो सकता है।

सवाल- क्या कॉस्मेटिक्स में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स हार्मोन्स को भी प्रभावित कर सकते हैं?
जवाब- हां, कुछ कॉस्मेटिक्स में ऐसे केमिकल्स हो सकते हैं, जो हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं। इन्हें ‘एंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स’ कहा जाता है।
इनका असर प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल की मात्रा और लंबे एक्सपोजर पर निर्भर करता है। इसलिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी इंग्रीडिएंट्स डिटेल्स जरूर चेक करनी चाहिए।
सवाल- क्या इस पर कोई साइंस रिसर्च या स्टडी हुई है?
जवाब- हां, जून 2026 में ‘कॉस्मेटिक्स’ जर्नल में एक सिस्टमैटिक रिव्यू पब्लिश हुआ। इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- इसमें जनवरी 2000 से मार्च 2026 के बीच पब्लिश 102 साइंटिफिक स्टडीज को एनालाइज किया गया।
- रिसर्चर्स ने पाया कि कुछ कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में पैराबेन्स, थैलेट्स, बेंजोफेनोन्स और ट्राइक्लोसैन जैसे केमिकल्स मौजूद हो सकते हैं।
- ये केमिकल्स शरीर के हार्मोन सिस्टम में दखल दे सकते हैं। साथ ही एस्ट्रोजन, एंड्रोजन व थायरॉयड हार्मोन के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं।
- लंबे समय तक इन केमिकल्स के एक्सपोजर से रिप्रोडक्टिव हेल्थ, मेटाबॉलिज्म, थायरॉयड फंक्शन और बच्चों में ग्रोथ से जुड़ी समस्याओं का रिस्क बढ़ सकता है।
सवाल- क्या महंगे और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं?
जवाब- महंगे और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स आमतौर पर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पालन करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे हर व्यक्ति के लिए पूरी तरह रिस्क-फ्री हैं।
हर व्यक्ति की स्किन अलग तरह से प्रतिक्रिया देती है। कोई प्रोडक्ट महंगा या ब्रांडेड है, तो यह उसकी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। इसलिए कॉस्मेटिक चुनते समय उसके इंग्रीडिएंट्स, क्वालिटी और अपनी स्किन टाइप पर भी ध्यान देना जरूरी है।

सवाल- सही और सुरक्षित कॉस्मेटिक्स का चुनाव कैसे करें?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- अपनी स्किन की जरूरत और टाइप के हिसाब से कॉस्मेटिक्स चुनें।
- किसी दोस्त, इन्फ्लुएंसर या विज्ञापन को देखकर प्रोडक्ट न खरीदें।
- अगर स्किन सेंसिटिव है या पहले कभी एलर्जी हुई है तो नया प्रोडक्ट यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- एक साथ बहुत सारे नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचें।
सवाल- किन लोगों को कॉस्मेटिक्स यूज करते हुए थोड़ा सावधान रहना चाहिए?
जवाब- स्किन की सेंसिटिविटी, उम्र, हार्मोनल बदलाव और हेल्थ कंडीशन के कारण हर व्यक्ति पर कॉस्मेटिक्स का असर अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों में इसकी वजह से एलर्जी, जलन या अन्य स्किन रिएक्शन का रिस्क ज्यादा रहता है। ऐसे लोगों को नया प्रोडक्ट यूज करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
- जिन्हें एलर्जी है।
- जिन्हें एक्जिमा है।
- जिनकी स्किन सेंसिटिव है।
- जिन्हें स्किन रिएक्शन होता है।
- जिनकी आंखें सेंसिटिव है।
- गर्भवती महिलाएं
- टीनएज लड़कियां
सवाल- अगर कॉस्मेटिक्स से रिएक्शन हो तो तुरंत क्या करें?
जवाब- सबसे पहले उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर दें। साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसेकि-

सवाल- फेक कॉस्मेटिक्स की पहचान कैसे करें?
जवाब- ये अक्सर दिखने में असली जैसे लगते हैं, लेकिन उनकी पैकेजिंग, लेबलिंग और प्रोडक्ट क्वालिटी से कुछ संकेत मिल सकते हैं। इन बातों पर ध्यान देकर नकली प्रोडक्ट की पहचान की जा सकती है-
- पैकेजिंग या लेबलिंग खराब हो।
- ब्रांड नेम या डिटेल्स में स्पेलिंग की गलती हो।
- प्रिंट क्वालिटी धुंधली या कमजोर हो।
- कीमत (MRP) असामान्य रूप से कम हो।
- QR कोड या बारकोड काम न करे।
- प्रोडक्ट से अजीब स्मेल आए।
- रंग या टेक्सचर सामान्य से अलग लगे।
- प्रोडक्ट का बैच नंबर न हो।
- मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी की डिटेल न हो।
- विक्रेता बिल देने से बचे।
सवाल- कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट खरीदते समय क्या चीजें चेक करनी चाहिए?
जवाब- इस दौरान प्रोडक्ट की प्रामाणिकता और सुरक्षा से जुड़ी कुछ डिटेल्स जरूर चेक करें, जैसेकि-
- एक्सपायरी डेट
- इंग्रीडिएंट लिस्ट
- इस्तेमाल का तरीका
- स्किन टाइप के लिए उपयुक्तता
- निर्माता की जानकारी
- कस्टमर केयर या हेल्पलाइन डिटेल
- प्रोडक्ट पर जरूरी चेतावनियां
सवाल- ऑनलाइन कॉस्मेटिक्स खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब- ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोडक्ट को हाथ में लेकर चेक करने का मौका नहीं मिलता। इसलिए ऑर्डर करने से पहले प्रोडक्ट की डिटेल और डिलीवरी के बाद उसकी कंडीशन ध्यान से चेक करना जरूरी है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें-
- ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट से प्रोडक्ट खरीदें।
- अनजान सोशल मीडिया पेज या वेबसाइट से खरीदारी न करें।
- विक्रेता की प्रोफाइल और कस्टमर्स के रिव्यू पढ़ें।
- रिटर्न और रिफंड की सुविधा जरूर देखें।
- डिलीवरी मिलने पर ऑर्डर और प्रोडक्ट का मिलान करें।
- संदिग्ध प्रोडक्ट मिलने पर प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज करें।
………………………………………
ये खबर भी पढ़ें…
जरूरत की खबर- सफेद कपड़े जल्दी पीले पड़ जाते हैं:खोई चमक लौटाने के 5 टिप्स, धोते हुए बरतें 11 सावधानियां, न करें 6 गलतियां

सफेद कपड़ों की चमक अलग ही दिखती है। लेकिन इस्तेमाल के कुछ ही महीनों में ये पीले या मटमैले नजर आने लगते हैं। बहुत से लोग इसे कपड़े के पुराने होने का असर मानते हैं। जबकि कई बार गलत तरीके से कपड़े धोने, ज्यादा ब्लीच यूज करने या कपड़ों की सही केयर न करने से भी वो पुराने पड़ जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
