बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। जी हां, दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में इस प्यारे कपल को मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस दीपिका के चेहरे के प्रेगनेंसी ग्लो को देखकर उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बटर डोसा खाने के लिए पहुंचीं कैफे
इस खूबसूरत सफर के दौरान दीपिका को साउथ इंडियन खाना खाने की जबरदस्त क्रेविंग हुई। अपनी पत्नी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए रणवीर सिंह उन्हें मुंबई के एक बेहद मशहूर कैफे में लेकर गए। वहां दोनों ने स्वादिष्ट बटर डोसा का जमकर लुत्फ उठाया। रेस्टोरेंट से बाहर आते समय दोनों ही बेहद सिंपल और कैजुअल कपड़ों में नजर आए। सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए दोनों ने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका की डिलीवरी इस साल अक्टूबर या नवंबर के आसपास हो सकती है। अपनी लाडली बेटी ‘दुआ’ के जन्म के बाद, अब फैंस उनके दूसरे बच्चे के आने की खबर से भी बेहद उत्साहित हैं और इस कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले पूरे किए बड़े प्रोजेक्ट्स
एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस की तरह दीपिका ने मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले अपने सारे जरूरी वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर लिए हैं। ब्रेक पर जाने से पहले उन्होंने अपनी दो बड़ी ‘किंग’ और ‘राका’ की शूटिंग पूरी की। फिल्म ‘किंग’ के लिए उन्होंने शाहरुख खान के साथ दक्षिण अफ्रीका में एक स्पेशल गाना और कुछ धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस शूट किए हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘राका’ का शेड्यूल भी उन्होंने समय पर निपटा लिया है। अपने सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के बाद अब दीपिका पूरी तरह आराम कर रही हैं और इस खास समय को जी रही हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.