Nothing के Phone 4a, Phone 4a Pro और Phone 4b की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। कुछ वेरिएंट 5,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
इतनी हो सकती है Nothing Phone (4a) की कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing Phone (4a) के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो सकती है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 46,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये होने का दावा किया गया है। इसके टॉप मॉडल यानी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये हो सकती है।
Nothing Phone (4a) Pro की कीमत भी बढ़ेगी
Nothing Phone (4a) Pro की कीमत में इससे भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 54,999 रुपये हो सकती है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपये से बढ़कर 57,999 रुपये होने की बात कही गई है। यानी इसके बेस वेरिएंट पर सीधे 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
Nothing Phone (4b) में सबसे ज्यादा बढ़त
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Nothing Phone (4b) में देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो सकती है। यानी इस मॉडल की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा होने की संभावना है। Nothing ने Phone (4b) को अपनी नई B सीरीज के तहत A सीरीज से नीचे पोजिशन किया है।
ऐसे हैं डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है और यह Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है।
Nothing Phone (4a) Pro में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसमें एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी शामिल है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5400mAh की बैटरी दी गई है।
वहीं Nothing Phone (4b) को कंपनी ने अफॉर्डेबल मॉडल के तौर पर पेश किया है। इसमें 6.77 इंच का डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 8GB रैम दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप तथा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बैटरी है।
बता दें, Nothing के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है, जब स्मार्टफोन कंपनियां बढ़ती मेमोरी और अन्य कंपोनेंट लागत का सामना कर रही हैं। Nothing के CEO कार्ल पेई भी पहले संकेत दे चुके हैं कि AI इंडस्ट्री की बढ़ती डिमांड के चलते मेमोरी की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका असर आने वाले समय में स्मार्टफोन की कीमतों और उनके स्पेसिफिकेशंस पर पड़ सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.