आज बॉलीवुड और मनोरंजन की दुनिया में हलचल तेज रही। जहाँ एक तरफ दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में 6 साल बाद कानून का सबसे बड़ा चाबुक चला है, वहीं स्वरा भास्कर को अपने बयानों पर फिर सफाई देनी पड़ी है। इसके साथ ही मौनी रॉय के आलीशान आशियाने, सोनू सूद के नए नेक काम और ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस पर 2600% मुनाफे ने सभी का ध्यान खींचा है।
…………………………………………………………………………………………………….
दिशा सालियन मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
CBI जांच के दिए आदेश, 6 साल बाद सुनी गई पिता की दलील
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियन की मौत 2020 में हुई थी
यह मामला 8 जून 2020 का है, जब मुंबई के मालाड स्थित एक
बहुमंजिला रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में
नीचे गिरने के कारण दिशा सालियान की मृत्यु हो गई थी।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को दुर्घटना मानते हुए
एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर प्राथमिक छानबीन शुरू की थी।
तत्कालीन पुलिस पड़ताल के बाद मामले को आत्महत्या का रूप
देकर बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए थे। हालांकि मृतका के
पिता ने पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए अदालत का
दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि उनकी बेटी के
साथ जघन्य अपराध के बाद उसकी हत्या की गई थी
…………………………………………………………………………………………………….
‘पद्मावत’ के जौहर सीन की आलोचना पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर
अब स्वरा भास्कर ने बदले सुर, बोलीं- ‘बात का गलत अनुवाद हुआ’
स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बयान पर सफाई दी है
और कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं
स्वरा वीडियो में कहती हैं- ‘सोशल मीडिया पर मेरा एक वीडियो क्लिप
वायरल हो रहा है, जिसे गलत तरीके से ट्रांसलेट किया गया है
मैंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती और कोई भी सती कायर थीं
स्वरा ने कहा ये शर्मनाक है। मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं..
स्वरा ने पद्मावत के जौहर सीन पर बात करते हुए फिल्म में दिखाए गए
जौहर वाले सीन को परेशान करने वाला बताया था और इस दौरान
उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी की, जिसे लेकर पर ट्रोल्स से घिर गईं…
…………………………………………………………………………………………………….
मौनी रॉय ने अपने घर का हाउस टूर कराया है
घर पहुंची फराह खान के व्लॉग में मौनी रॉय के घर का कोना-कोना देखने को मिला
इस दौरान मौनी रॉय की नजर शाहरुख खान के घर मन्नत पर पड़ी
मौनी रॉय का यह बेहद खूबसूरत और आलीशान आशियाना
मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है, जहां से बॉलीवुड के किंग
यानी शाहरुख खान के फेमस बंगले ‘मन्नत’ का शानदार नजारा साफ दिखाई देता है
एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस घर में 3.5 साल से रह रही हैं
फराह खान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस एरिया में खाना भी अच्छा मिलता है
…………………………………………………………………………………………………….
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में सैकड़ों जिंदगियां तबाह हो गई
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद
तबाही के बाद सोनू सूद प्रभावितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे हैं
ANI से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों
से मिलने और राहत का ज़रूरी सामान बांटने के लिए पहुंचे हैं।
अभिनेता ने बताया कि उनकी टीम भारत से जरूरी सामान लेकर आई है
और आने वाले दिनों में भी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेगी
…………………………………………………………………………………………………….
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की कहानी दिखाती फिल्म ‘हनुमान अंश’
अब दिन पर दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती जा रही है
इसने बॉक्स ऑफिस पर 2600% मुनाफा कमा लिया है
और अब यश की ‘टॉक्सिक’ को भी टक्कर देती दिख रही है
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन 8.50 करोड़
रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो यश की ‘टॉक्सिक’ से ज्यादा है
फिल्म ने 25वें दिन यानी बीते सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे,
लेकिन 26वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी एक
दिन में कमाई में करीब 54.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
…………………………………………………………………………………………………….
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.