क्विंटन डिकॉक टी20 क्रिकेट में 10 या उससे अधिक शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
डिकॉक ने कोहली-वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी की
क्विंटन डिकॉक टी20 क्रिकेट में 10 या उससे अधिक शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए 57 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 106 रन बनाए। इसके साथ ही वह कोहली और वॉर्नर के साथ टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 463 मैचों में 22 शतक ठोके हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं उन्होंने 359 मैचों में 13 शतक लगाए हैं।
क्विंटन डिकॉक टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरा करने के करीब हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले नौवें बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने 457 मैचों में 12867 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.30 और स्ट्राइक रेट 139.78 हैं। उनके नाम 84 अर्धशतक है। कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 751 मैचों में 14933 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.77 और स्ट्राइक रेट 151.17 का रहा। उन्होंने दो शतक लगाए हैं।
सेंट किट्स ने मारी बाजी
मैच की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। क्विंटनडिकॉक के शतक और कॉर्टर के 57 रनों की बदौलत बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। नसीम शाह ने 43 रन देकर दो विकेट चटकाए। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स को दमदार शुरुआत मिली। जॉनसन चार्ल्स और काइन मेयर्स के बीच 112 रनों की साझेदारी हुई। चार्ल्स ने 78 मेयर्स ने 29 रन बनाए। दसुन शनाका ने 22 गेंद में 36 रन बनाए। नेविस पैट्रियट्स की टीम पांच गेंद शेष रहते टारगेट तक पहुंच गई और 6 विकेट से मैच अपने नाम किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.