OTT Must Watch: अगर आप एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आपको नेटफ्लिक्स की सीरीज द सिनर बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। सीरीज के अबतक चार सीजन आ चुके हैं, हम आपको पहले सीजन के बारे में बता रहे हैं।
दमदार है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है द सिनर। सीनर के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के पहले सीजन के बारे में हम आपको बता रहे हैं। सीरीज का पहला सीजन इतना दमदार है कि आप बाकी सीजन्स को देखने से खुद को रोक ही नहीं पाएंगे।
द सिनर: पहले सीजन में हैं 8 एपिसोड्स
सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड्स हैं। पहले एपिसोड के कुछ मिनट्स में ही एक ऐसा सीन आता है जिसके बाद आप इस सीरीज से खुद को बंधा हुआ पाएंगे। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो सीरीज की कहानी कोरा टेनेटी (जेसिका बाइल) के इर्दगिर्द घूमती है। कोरा टेनेटी अपने पति मेसन टेनिटी और बच्चे के साथ एक बीच पर कुछ अच्छे पल बिताने जाती है। वो वहां बैठे एक दूसरे कपल को लगातार देख रही होती है। देखते ही देखते वो उठती है और उस लड़के के गले पर बुरी तरह चाकू घोंपना शुरू कर देती है।
क्यों एक अनजान लड़के का मर्डर कर देती है कोरा टेनेटी?
कोरा की इस हरकत से आसपास सब घबरा जाते हैं। मेसन को भी यकीन नहीं हो पाता है कि कोरा ने क्या किया है। कोरा को गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोरा अपना गुनाह कबूल भी कर लेती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब कोरा से पूछा जाता है कि उसने मर्डर क्यों किया है। कोरा मर्डर करने का कोई भी कारण नहीं बता पाती है। वो बस कहती है कि उस लड़के ने जो गाना बजाया, उसे सुनते ही उसे कुछ हुआ और उसने खून कर दिया।
कोरा की ये बात किसी को समझ नहीं आती है। इसके बाद सीरीज में शुरू होता है कोरा के सपनों का सिलसिला। ऐसे भयावाह सपना जो उसे सोने नहीं देता है। कोरा के साथ कुछ तो ऐसा हुआ है जो उसे याद नहीं है। ये खून का मामला भी उसी से जुड़ा है। कोरा को सच तक पहुंचाने में मदद करता है उस केस पर काम कर रहा डिटेक्टिव हैरी एम्ब्रोस (बिल पुलमैन)। आखिर क्या है कोरा के हत्या करने का मकसद?
द सिनर: ट्विस्ट ऐसे की घूम जाएगा सिर
सीरीज का सीजन 1 साइकोलॉजिकल ड्रामा लवर्स के लिए मस्ट वॉच है। कोरा टेनेटी की कहानी की परतें जैसे-जैसे खुलती हैं, आप हैरान होते ही चले जाएंगे। सीरीज जैसे-जैसे अपने क्लाइमेक्स की ओर पहुंचती है एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आते जाते हैं कि आपका सिर घूम जाएगा। कोरा की कहानी का अंत ऐसा है जिसका अंदाजा आपका डिटेक्टिव दिमाग भी नहीं लगा पाएगा। सीरीज का पहला सीजन इतना दिलचस्प है कि आपको एक के बाद एक एपिसोड्स देखते चले जाएंगे और आपको समय का पता ही नहीं लगेगा।
कितनी है सीरीज की रेटिंग?
सीरीज के हर सीजन में एक अलग गुनाह और एक अलग गुनहगार की कहानी है। इसी के साथ दूसरे सीजन से हैरी एम्ब्रोस के जीवन की भी कुछ परतें खुलती हैं। इस सीरीज को डेरेक सिमंड्स ने डायरेक्ट किया है। द सिनर की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। वहीं, रॉटन टमेटोज पर पहले सीजन की अप्रूवल रेटिंग 91 पर्सेंट है।
द सिनर को पहले 8 एपिसोड की मिनीसीरीज के रूप में साल 2017 में रिलीज किया गया था। लेकिन इस सीरीज को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि सीरीज के बाकी 3 सीजन भी बनाए गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.