आजकल एक नेचुरल अरब ब्लीच काफी वायरल हो रही है। सिर्फ 3 चीजों से बनी ये रेमेडी काफी ज्यादा इफेक्टिव है और पहली ही बार में काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है। अगर आपको भी अरब महिलाओं जैसी बेदाग निखार वाली स्किन चाहिए, तो इसे जरूर ट्राई करें।
सिर्फ 3 चीजों से बनती है ये वायरल अरब ब्लीच
अरब महिलाओं की तरह आपको भी ब्राइट और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अच्छे खानपान के साथ नेचुरल रेमेडीज को अपने रूटीन में शामिल करें। ऐसे में केमिकल ब्लीच की जगह आप ये वायरल अरब ब्लीच ट्राई कर सकती हैं, जो सिर्फ 3 चीजों से बनकर तैयार होती है। इसके लिए आपको थोड़ा सा चावल का आटा, मिल्क पाउडर (सूखा दूध) और गाढ़ी दही लेनी है। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है, तो आप पेस्ट बनाने के लिए कच्चा दूध भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह तैयार करें नेचुरल अरब ब्लीच
वायरल अरब ब्लीच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें एक चम्मच के करीब चावल का आटा लें और बराबर मात्रा में मिल्क पाउडर एड कर दें। अब थोड़ी गाढ़ी सी दही मिलाकर एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें। पैक बनकर तैयार है। इसे आपको साफ चेहरे पर अप्लाई कर लेना है, फिर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना है।
ब्लीच हटाने से पहले करें ये काम
ब्लीच सूखने के बाद इसे तुरंत पानी से वॉश ना करें। पहले हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्क्रब करें। फिर सादे पानी से वॉश करें। स्क्रब करने से डेड स्किन रिमूव होती है, चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है। चेहरा धोने के बाद कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर या फेस ऑयल अप्लाई कर लें, ताकि स्किन ओवर ड्राई ना हो।
इस वायरल ब्लीच के क्या फायदे हैं?
अगर आपकी चेहरे पर काफी टैनिंग हो गई है या स्किन डल नजर आ रही है, तो ये ब्लीच आपको इंस्टेंट ब्राइटनेस देने का काम करती है। हालांकि पहली बार बहुत ज्यादा रिजल्ट नहीं आता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल के साथ आपका चेहरा ज्यादा ब्राइट, ग्लोइंग, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड नजर आता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने और डेड स्किन को रिमूव करने में भी ये एक अच्छा नेचुरल विकल्प हो सकता है।
किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
वैसे तो ये ब्लीच पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन फिर भी इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट करना जरूरी है। अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी, रेडनेस, खुजली या छोटे दाने दिखाई दे रहे हैं, तो इसका इस्तेमाल ना करें। साथ ही ओवरयूज से भी बचें। हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करना काफी होता है। ज्यादा इस्तेमाल से स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.