गणेश चतुर्थी पर लोग कई किस्म के के मोदक बनाकर बाप्पा को भोग लगाते हैं। लेकिन आप मोदक नहीं बल्कि कोई और मिठाई बप्पा को चढ़ाना चाहते हैं तो कोंकण की पारंपरिक मिठाई पोटली जिसे पातोड़े भी कहते हैं बना सकते हैं। यह एक ऐसी मिठाई है, जिसे चावल के आटे, नारियल और गुड़ के साथ हल्दी के पत्तों में लपेटकर भाप में पकाया जाता है। हल्दी के पत्तों में लपेटने से इसकी खुशबु बेहद स्वादिष्ट होती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?
कोंकण की मिठाई पटोली के लिए सामग्री
एक कप बासमती चावल का आटा, दो चम्मच घी चिकना करने के लिए, आधा चम्मच खसखस, एक कप कद्दूकस किया हुआ ताज़ा नारियल, एक कप कटा हुआ गुड़, आधा चम्मच हरी इलायची पाउडर, एक चुटकी जायफल पाउडर, ज़रूरत के अनुसार हल्दी के पत्ते
कोंकण की मिठाई पटोली बनाने का तरीका
- पहला स्टेप: पटोली बनाने के लिए सबसे पहले, एक पैन में घी गरम करें। अब, उसमें खसखस और नारियल डालें और एक मिनट तक भूनें। जब वह हल्का ब्राउन हो जाए तब उसमें गुड़, हरी इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें और गुड़ के पिघलने तक पकाएं। जब यह पक जाये तब गैस बंद कर दें। आपका भरावन तैयार है।
- दूसरा स्टेप: अब, इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें। एक कटोरे में बासमती चावल का आटा लें और तीन तिहाई कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस बता का ध्याना रखें कि यह न बहुत ज़्यादा पतला होना चाहिए और न बहुत ज़्यादा गाढ़ा। अब, हल्दी के पत्तों को 3-इंच के टुकड़ों में काट लें और उन पर घी लगाएं।
- तीसरा स्टेप: अब, चावल के आटे के मिश्रण को हल्दी के पत्तों पर समान रूप से फैलाएं। अब उसके ऊपर नारियल का भरावन डालकर अच्छी तरह से फैलाएं और पत्तों को दूसरी तरफ मोड़ दें।
- चौथा स्टेप; अब, गैस ऑन कर एक स्टीमर में पर्याप्त पानी गरम करें। तैयार पटोली को स्टीमर बास्केट में रखें और 8-10 मिनट तक स्टीम करें। आपका पटोली मिठाई बनकर तैयार है। अब, बाप्पा को इसका भोग लगाएं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.