नोटिफिकेशनके मुताबिक इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यानी जो उम्मीदवार गेट-2027 परीक्षा देंगे, उन्हें देश की बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक GAIL में नौकरी पाने का मौका मिल सकता है
कब से कर सकते हैं आवेदन
GATE 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी। उम्मीदवार 18 मार्च 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल GAIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
गेल ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के चार प्रमुख पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल डिसिप्लीन्स शामिल हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसमें कम से कम 65 प्रतिशत अंक होना जरूरी है
1. एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल): केमिकल, पेट्रोकेमिकल, केमिकल टेक्नोलॉजी और संबंधित इंजीनियरिंग विषय।
2. एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन): इंस्ट्रूमेंटेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित विषय।
3. एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड पावर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित इंजीनियरिंग विषय।
4. एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल): मैकेनिकल, प्रोडक्शन, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल, मैन्युफैक्चरिंग, मैकेनिकल एंड ऑटोमोबाइल और संबंधित विषय।
आयु सीमा
सभी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 18 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2026 में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है या जो साल 2026-27 के लास्ट ईयर में हैं।
चयन प्रक्रिया
गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में GATE 2027 के अंकों का इस्तेमाल करेगा। उम्मीदवारों को GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके साथ ही उन्हें जिस पद के लिए आवेदन करना है, उससे संबंधित GATE पेपर का चयन करना होगा। कंपनी के अनुसार GATE-2027 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रकिया आगे बढ़ेगी।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
1. उम्मीदवार सबसे पहले GAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद एग्जीक्यूटिव ट्रेनी रिक्रूटमेंट के लिंक को खोलें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
5. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.